फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली

विज्ञापन
1 of 5
तुर्की, सीरिया, लीबिया और ऐसे ही कई देशों से पलायन कर यूरोप जाने वाले लोगों के बारे में लगातार खबरें आती रही हैं लेकिन शायद ही कभी इतनी खलबली मची हो। यूरोपीय देशों में इस मुद्दे पर बहस उतनी खुलकर कभी नहीं हुई जितनी इस तस्वीर के आने के बाद होने की संभावना है। (साभार- बीबीसी)
Trending Videos
विज्ञापन

एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली

2 of 5
फ्रांस, इंग्लैंड और जर्मनी, हंगरी जैसे देशों में अवैध रूप से शरण लेने आए लोगों को रोके जाने के मामले भी सामने आए हैं लेकिन यह तस्वीर इस पूरी बहस को नया आयाम दे सकती है। ये तस्वीर एक छोटे से बच्चे के शव की है जिसे तुर्की की न्यूज़ एजेंसी ने जारी किया है और पूरी दुनिया में लोग इसे ट्विटर पर और दूसरी सोशल साइटों पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली

3 of 5
समुद्र तट पर औंधे मुंह गिरे इस बच्चे की मौत ने सबको हिला दिया है। दूसरे देशों में अवैध तरीकों से जाने की कोशिश में इस साल कई लोग जान गंवा चुके हैं, लेकिन इस संकट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब शायद नोटिस किया जा सकेगा। लाल टीशर्ट और नीली हाफ पैंट में छोटे से इस बच्चे की लाश तुर्की के बोडरम समुद्र तट पर मिली।

एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली

4 of 5
देर रात इस जगह से लोग पलायन कर ग्रीस जा रहे थे लेकिन नौका डूब गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। ये सारे लोग संभवत सीरिया के थे। बच्चे की पहचान तीन वर्षीय अयलान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली

5 of 5
अयलान का पांच साल का भाई गालिप और उसकी मां रिहान भी समुद्र में डूब गए। सिर्फ उसके पिता अब्दुल्ला कुर्दी इस घटना में जीवित बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें