फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

Tue, 08 Jul 2014 02:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
बजट सत्र के पहले दिन एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर कुछ इस अंदाज में संसद के बाहर लेकर जाता नजर आया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

2 of 14
बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में महंगाई का मुद्दा छाया रहा। पूरे विपक्ष ने एकजुट होकर मोदी सरकार को महंगाई, रेल किराया वृद्धि जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

3 of 14
लोकसभा में भी महंगाई के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और सदन की बैठक बार-बार स्थगित करनी पड़ी। अंत में यह दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

4 of 14
राज्यसभा में बहस में विपक्ष ने आरोप लगाया कि महंगाई रोकने के वादे पर सत्ता में आई मोदी सरकार उसका ठीक उल्टा कर रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

5 of 14
लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही महंगाई पर बहस को लेकर हंगामा होने लगा। महंगाई पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा कराने की मांग को लेकर सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

6 of 14
राज्यसभा में नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद विपक्ष की ओर से महंगाई पर चर्चा करने की मांग रखी गई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वह बहस के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

7 of 14
बहस के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एनडीए सरकार के सवा महीने के शासनकाल में हर ओर महंगाई बढ़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

8 of 14
आजाद ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से सरकार ने रेल और माल भाड़े में बढ़ोतरी के अलावा पेट्रोल-डीजल-एलपीजी के दाम भी बढ़ाए हैं। उन्होंने सरकार से किराया और कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

9 of 14
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आए काफी समय हो गया है और अब तक बढ़ती कीमतों पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। इसके उलट मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

10 of 14
बीएसपी की मुखिया मायावती ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने आश्वासन दिया था कि उनके सत्ता में आते ही गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएंगे लेकिन नई सरकार ने सत्ता में आते ही अच्छे दिन नहीं आए, महंगे दिन आ गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

11 of 14
अन्नाद्रमुक और बीजद को छोड़कर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सपा, राजद, आम आदमी पार्टी और वाम दलों समेत विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

12 of 14
महंगाई और रेलभाड़े में बढ़ोतरी के खिलाफ गुस्सा संसद के अंदर ही नहीं बाहर भी देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का ये अंदाज उनका गुस्सा बयां कर करने के लिए काफी है।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

13 of 14
महंगाई और रेलभाड़े में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस समेत तमाम दल एनडीए सरकार को घेरने में एकजुट नजर आए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर संसद के बाहर क्यों?

14 of 14
लोकसभा में बजट सत्र के पहले दिन जिसतरह से विपक्ष ने हंगामा किया, उससे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी खासी परेशान हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें