केंद्र सरकार जब से सत्ता में आयी है गुपचुप तरीके अपनाते हुए वह कई चीजों के इस्तेमाल पर बैन लगा चुकी है।मसलन हाल ही में उसने करीब 900 पोर्न वेबसाइट्स पर रोक लगायी,लेकिन जब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी तो उसने अपना रुख बदलते हुए केवल बच्चों से जुड़ी पोर्न वेबसाइट पर रोक जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
लोकतंत्र या बैनतंत्रः मोदी सरकार ने क्या-क्या बैन कर डाला!
2 of 6
वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार ने सेहत को ध्यान में रखते हुए बच्चों की मनपसंद मैगी नूडल्स पर बैन लगा दिया,लेकिन कंपनी की दलील और जांच के नतीजों से लग रहा है कि उसपर से भी देश में बैन हट जाए। क्योंकि जांच में उसके कई नमूने ठीक मिले हैं।
विज्ञापन
लोकतंत्र या बैनतंत्रः मोदी सरकार ने क्या-क्या बैन कर डाला!
3 of 6
लेखिका वेंडी डोनिजर की किताब द हिंदूजःऐन अल्टरनेटिव हिस्ट्री पर कुछ लोगों को हिंदुओं के इतिहास की गलत जानकारी देने के आरोप पर कोर्ट ने भारत में किताब की बिक्री पर रोक लगा दी।
लोकतंत्र या बैनतंत्रः मोदी सरकार ने क्या-क्या बैन कर डाला!
4 of 6
विदेशों से गलत तरीके से फंड उगाही के कारण भारत में ग्रीनपीस पर पैसे के आदान-प्रदान पर रोक लगी।
विज्ञापन
लोकतंत्र या बैनतंत्रः मोदी सरकार ने क्या-क्या बैन कर डाला!
5 of 6
दिल्ली के निर्भया कांड पर बीबीसी के लिए बनायी गई लेस्ले उडविन की डॉक्यूमेंट्री इंडियाज डॉटर पर रोक लगा दी गयी।ताकि लोगों की भावना आहत न हो। गौरतलब है कि दरिंदों ने उसके साथ चलती बस में उसके मित्र के सामने दरिंदगी की हदे पार करते हुए रेप करके सड़क पर फेंक दिया था।बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गयी।