जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है, उसका सबसे ज्यादा असर प्रकृति और पर्यावरण पर पड़ रहा है। कई ऐसी जगहें हैं जो लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। जानकारों के मुताबिक अगर इस ओर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियां इन खास जगहों का दीदार नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
2 of 26
ग्लेशियर नेशनल पार्क- 30 साल ये है ग्लेशियर नेशनल पार्क जहां करीब 100 साल पहले, 150 ग्लेशियर मौजूद थे। लेकिन 2014 के आंकड़ों पर गौर करें तो महज 45 ही बचे हैं और अगर ऐसा ही हाल रहा तो 2045 तक ये भी पूरी तरह से पिघल जाएंगे।
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
3 of 26
ग्लेशियर नेशनल पार्क में अगर ऐसा ही रहा तो इसका सबसे ज्यादा असर इससे जुड़े प्लांट्स और जीव प्रजातियों पर होगा। जिनके लिए ठंडा पानी बेहद जरूरी है। इसके साथ-साथ ग्लेशियर पिघलने का असर इकोसिस्टम पर भी होगा।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
4 of 26
मेडागास्कर- 35 साल मेडागास्कर में पाई जाने वाले 80 फीसदी वनस्पति और जानवर धरती पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं। लेकिन जिस तरह से पेड़ों और वनस्पतियों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, ये बेहद चिंता का विषय है। मेडागास्कर अकेला ऐसा द्वीप है जहां मूल जंगल का एक अंश अभी बचा हुआ है। लेकिन जैसे हालात हैं यहां पेड़-पौधे 35 साल के भीतर गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
5 of 26
वेनिस- 85 साल प्रकृति के साथ किए जा रहे खेल का असर लुभावने से दिखने वाले वेनिस शहर पर भी धीरे-धीरे हो रहा है। जिस तरह से समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है इसका खामियाजा इस शहर को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
6 of 26
आंकड़े देखें तो वेनिस शहर पिछले 100 साल 9 इंच डूब चुका है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो साल 2100 तक यहां के खूबसूरत भवन और गुंबद पूरी तरह डूबकर गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
7 of 26
कांगो बेसिन- 25 साल प्रकृति से छेड़छाड़ का खामियाजा दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेन-फॉरेस्ट (वर्षा-वन) कांगो बेसिन को भी चुकाना पड़ रहा है। मानवीय गलतियों के चलते लगभग 10 लाख एकड़ में फैला ये बेसिन बर्बादी की कगार पर है। जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो 2040 इस बेसिन का दो-तिहाई हिस्सा खो चुका होगा।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
8 of 26
मैगडालेन द्वीप- 75 साल खूबसूरत रेतीले समुद्र तट और बलुआ पत्थरों की चट्टानों से बने इस द्वीप को कनाडा का स्वर्ग कहा जाता है। सेंट लॉरेंस की खाड़ी में बसे बर्फीले समुद्री दीवार से संरक्षित इस द्वीप की खूबसूरती देखते ही बनती है। लेकिन ये बर्फीली दीवारें धीरे-धीरे पिघल रही हैं, जिसके चलते इस द्वीप पर भी संकट गहराता जा रहा है।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
9 of 26
पिछले एक साल में मैगडालेन द्वीप की बर्फीली दीवारें करीब 40 इंच तक पिछल चुकी हैं और अगर ऐसे चलता रहा तो ये द्वीर 75 साल में पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
10 of 26
आल्पस- 35 साल पर्यावरण से छेड़छाड़ का असर आल्पस स्थित ग्लेशियर्स पर भी दिख रहा है। ये भी लगातार पिछल रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ये ग्लेशियर बिगड़ रहे हालात में अगले 50 वर्षों से ज्यादा नहीं बचेंगे।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
11 of 26
मृत सागर- 50 साल अगर हम डेडसी यानी मृत सागर की बात करें तो ये पिछले 40 सालों में अपने मूल आकार से एक तिहाई सिकुड़ चुका है। पानी लगातार भाप बन कर के उड़ रहा है।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
12 of 26
जॉर्डन नदी से मृत सागर में पानी की भेजने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अगर जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो अगले 50 साल में ये सागर पूरी तरह से सूख चुका होगा।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
13 of 26
ग्रेट बैरियर रीफ- 100 साल दुनिया की सबसे चौंकाने वाली राख अगले सौ साल के भीतर गायब हो सकती है। समुद्र में बढ़ रहे एसिड और पानी के बढ़ते तापमान का स्तर हर साल लाखों पर्यटकों को लुभाता है लेकिन जिस तरह से इसकी अनदेखी की जा रही है। शानदार ग्रेट बैरियर रीफ जल्द ही मलबे में बदल सकता है।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
14 of 26
मालदीव्स- 100 साल मालदीव धरती की ऐसी जगह है जो समुद्र के स्तर से महज 8 फीट की ऊंचाई पर है। माना जा रहा है कि ये धीरे-धीरे समुद्र में समाता जा रहा है और अगले 100 साल के भीतर ये पानी के नीचे डूब जाएगा।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
15 of 26
ऐसे में मालदीव्स में बसे 3,60,000 नागरिकों को निकालने की कवायद शुरू हो चुकी है। उन्हें धीरे-धीरे दूसरे ठिकाने पर बसाया जा रहा है।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
16 of 26
एवरग्लैड्स- 40 साल खेतों में आबादी बसने और विकास के लिए अतिक्रमण से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते आर्द्र भूमि खतरे में है। यहां के पार्क का 60 फीसदी पानी शहरों को भेजा जा रहा है। जिसके चलते एवरग्लेड्स का आकार साल 1900 के आकार से आधा रह चुका है और अगले 40 साल इनके भी लुप्त होने की संभावना है।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
17 of 26
सेशेल्स- 50 साल अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत सेशेल्स में 115 द्वीप हैं। इसकी तुलना गार्डन ऑफ ईडन से की जाती है। इतने खूबसूरत शहर पर भी संकट गहरा रहा है क्योंकि ये देश भी लगातार डूब रहा है।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
18 of 26
सेसेल्स की इस हालत के पीछे बढ़ता तापमान अहम वजह है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये शहर 50 साल में पानी के नीचे डूबने की उम्मीद है।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
19 of 26
पेटागोनिया- 50 साल पेटागोनिया उपस्थिति में लगभग जादुई है। यह दुनिया में सबसे बड़ा बर्फ क्षेत्र है, लेकिन ये ग्लेशियर पिछले 300 वर्षों में 100 गुना तेजी से पिघल रहे हैं।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
20 of 26
पेटागोनिया में अगर पिछले पांच वर्षों पर गौर करें तो दर्जनों ग्लेशियर लगभग गायब हो गए हैं।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
21 of 26
वैली ऑफ किंग्स- 150 साल वैली ऑफ किंग्स के नाम से मशहूर राजाओं की इस घाटी में उनकी छिपी कब्रे हैं। जो पिछले 3 हजार से अधिक वर्षों से ऐसे ही खड़ी हैं। हालांकि प्रकृति से छेड़छाड़ का असर इन पर हो रहा है और ये कब्र निरंतर क्षरण की अग्रसर हैं। हालात ऐसे ही रहे तो अगले डेढ़ सौ साल में गायब भी हो सकते हैं।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
22 of 26
गैलापागोस द्वीप- 100 साल 1835 में, चार्ल्स डार्विन ने गैलापागोस द्वीप का दौरा किया और उन्होंने पाया की यहां अविश्वसनीय वन्य जीवन मानव इतिहास से जुड़े कई रहस्यों की परतें खोल सकते हैं।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
23 of 26
हालांकि अनदेखी के चलते अब, गैलापागोस द्वीप समूह की 45 प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं या फिर गायब होने की कगार पर हैं।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
24 of 26
माउंट किलिमंजारो- 20 साल माउंट किलिमंजारो बर्फ से ढंकी अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है, जो ट्रैकर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि किलिमंजारो की चोटियां पिछली सदी के दौरान 85 फीसदी तक सिकुड़ गए हैं। ऐसे ही हालात रहे तो वैज्ञानिकों के मुताबिक ये पहाड़ 20 साल के भीतर बर्फ से मुक्त हो जाएगा।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
25 of 26
चीन की दीवार- 20 साल चीन की महान दीवार के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आपको पता है कि ये दीवार भी खतरे में है। इसकी वजह इस दीवार पर चलने वाले लोग हैं। जिसके चलते लगातार ये दीवार नीचे धंस रही है। अगर जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो 20 साल में इसके पूरी तरह से धंसने की संभावना है।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
26 of 26
नाउरू- 50 साल नाउरू 8 वर्ग मील की दूरी को कवर करने के लिए दुनिया का सबसे छोटा देश है। ये शहर वेटिकन सिटी के बाद दूसरा सबसे कम आबादी वाला देश भी है। इस शहर के चारों ओर कोरल रीफ फॉस्फेट पाया जाता है। यहां लगातार खनन से द्वीप की हालत बिगड़ रही है।