मेरठ में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण हिंसक झड़पों की भेंट चढ़ गया। तनावपूर्ण माहौल, पथराव और फायरिंग के बीच 65.41 प्रतिशत मतदान हुआ। माछरा ब्लॉक के ग्राम राधना में कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर हुई नारेबाजी से माहौल बिगड़ने पर पथराव और फायरिंग हो गई। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ)
Trending Videos
विज्ञापन
मेरठ: कितना हिंसक हुआ पंचायत चुनाव, देखिए आठ तस्वीरें
2 of 8
माछरा ब्लॉक के ग्राम राधना में मतदान के दौरान दोपहर में हिंसक झड़प हुई। जिसमें पथराव के बीच फायरिंग भी हुई। बवालियों को खदेड़ने के लिए पुलिस की तरफ से भी फायर किए गए।
विज्ञापन
मेरठ: कितना हिंसक हुआ पंचायत चुनाव, देखिए आठ तस्वीरें
3 of 8
राधना में सुबह से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी लेकिन दोपहर में करीब दो बजे कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर समर्थकों के साथ राधना पहुंचे तो उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर दोनों पक्षों में झड़प के बीच पथराव शुरू हो गया।
मेरठ: कितना हिंसक हुआ पंचायत चुनाव, देखिए आठ तस्वीरें
4 of 8
इस बवाल में कैबिनेट मंत्री बमुश्किल मौके से किसी तरह निकल पाए। बवाल के बीच गांव से फायरिंग भी हुई और पुलिस ने भी हवाई फायर किए। हालांकि एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने पुलिस द्वारा फायरिंग से इंकार किया है।
विज्ञापन
मेरठ: कितना हिंसक हुआ पंचायत चुनाव, देखिए आठ तस्वीरें
5 of 8
बता दें कि कैबिनेट मंत्री के पुत्र नवाजिश मंजूर भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ग्राम राली चौहान में भी सुबह 10.30 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के बैलेट बदले जाने पर हंगामे के बीच पथराव हुआ।
विज्ञापन
मेरठ: कितना हिंसक हुआ पंचायत चुनाव, देखिए आठ तस्वीरें
6 of 8
वहीं, भावनपुर के गांव राली चौहान में बैलेट बदलने के विवाद में पथराव हुआ। इन सबके बीच तीनों ब्लॉक में 65.41 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा रजपुरा ब्लॉक और सबसे कम माछरा ब्लॉक में मतदान हुआ।
विज्ञापन
मेरठ: कितना हिंसक हुआ पंचायत चुनाव, देखिए आठ तस्वीरें
7 of 8
पंचायत चुनाव का पहला चरण अपेक्षाकृत शांतिपूर्वक निपटा था। दूसरे चरण में माहौल तनावपूर्ण होने पर कयास लगाए जा रहे थे कि शांति की राह आसान नहीं होगी। दूसरे चरण में खरखौदा, माछरा और रजपुरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ।
मेरठ: कितना हिंसक हुआ पंचायत चुनाव, देखिए आठ तस्वीरें
8 of 8
मुस्लिम बाहुल्य गांवों में जहां हंगामों के बीच सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगी थी, वहीं गुर्जर और जाट बाहुल्य गांवों में सुबह के समय महिलाएं लाइन में ज्यादा नजर आ रही थीं। दोपहर तक सभी गांवों में मतदान का उत्साह नजर आने लगा था तो हंगामे भी बढ़ने शुरू हो गए थे।