ताजनगरी से 2185 किमी दूर बंगलूरू में आगरा की शान ‘शाहान अली’ का जादू रेसिंग के दीवानों पर सिर चढ़कर बोला। (बंगलूरू से लौटकर अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा)
Trending Videos
विज्ञापन
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
2 of 5
बंगलूरू से 45 किमी दूर पहाड़ियों के नजदीक बसे येलहंका के नए रेसिंग ट्रैक ‘मीको काटोर्पिया’ पर 11 साल के शाहान अली ने नेशनल चैंपियन बनकर ताजनगरी का नाम एक बार फिर रोशन किया।
विज्ञापन
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
3 of 5
जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रोटेक्स मैक्स चैंपियनशिप में 435 अंक हासिल किए। माइक्रोमैक्स, जूनियर और सीनियर तीनों ही केटेगरी में ‘बेस्ट ड्राइवर ऑफ द ईयर’ का खिताब भी जीता। ट्रैक पर गाड़ी का इंजन जरूर गर्म था लेकिन शाहन ने ठंडे दिमाग से कार्टिंग की माइक्रोमैक्स केटेगरी की चैंपियनशिप हासिल की। बैटरी को लेकर प्रोटेस्ट से रेसरों के बीच मुकाबला गर्म रहा।
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
4 of 5
हीट्स में सबसे अंत में शुरू कर शाहान सबसे अव्वल रहे तो प्री-फाइनल में निखिल बोहरा से महज एक सेकंड से कम समय से दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में यह अंतर तीन सेकंड का रहा, लेकिन पांच मुकाबलों में अव्वल रहे शाहान ने प्वाइंट्स बरकरार रखे।
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
5 of 5
चैंपियनशिप जीतने के बाद तीनों केटेगरी के विजेताओं को बंगलूरू के पंचतारा होटल शांगरी-ला में हुए भव्य समारोह में ट्राफी प्रदान की गई। मीको स्पोर्ट्स अध्यक्ष और एफ-3 चैंपियन रहे अकबर इब्राहिम, ब्रांड एंबेसडर अरमान इब्राहिम, जेके टायर रेसिंग हेड संजय शर्मा ने बेस्ट ड्राइवर आफ द ईयर और नेशनल चैंपियनशिप की ट्राफी शाहान को सौंपी। माता, पिता और भाई के साथ ट्राफी लेने पहुंचे शाहान ने कहा कि बेस्ट ड्राइवर का खिताब सपने की तरह है।