पीसीएस-2015 प्री परीक्षा के दोनों पेपर रद करने और उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ प्रतियोगियों और छात्रों का गुस्सा और भड़क उठा। बुधवार को आयोग दफ्तर जाने से रोके जाने पर प्रतियोगियों ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
2 of 12
प्रतियोगियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई राउंड फायरिंग की। आक्रोशित छात्रों व प्रतियोगियों ने तोड़फोड़ की। सिटी बस फूंक दी। प्रयाग स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में आग लगा दी।
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
3 of 12
पीएसी और पुलिस के वाहनों को निशाना बनाया। लाठीचार्ज में दर्जनों छात्रों को गंभीर चोटें पहुंचीं तो कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। मामले में कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
4 of 12
पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पाली के पेपर निरस्त करने, अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव को हटाने और उनके कार्यकाल के दौरान हुई भर्तियों और पेपर आउट होने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगियों और छात्रों ने बुधवार को आयोग दफ्तर पर जमावड़ा की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
5 of 12
प्रतियोगियों के आंदोलन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसका नतीजा रहा कि शहर के बाकी हिस्सों में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था तथा छात्रों और प्रतियोगियों को तांडव की खुली छूट मिली।
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
6 of 12
तमाम सख्ती के बावजूद छोट-छोटे गुट में बंटे सैकड़ों प्रतियोगी और छात्र लोकसेवा आयोग दफ्तर पर पहुंचने में सफल रहे। आयोग दफ्तर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी और आमलोगों को भी नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
7 of 12
सभी जगहों पर भारी संख्या में फोर्स भी मौजूद रही लेकिन प्रतियोगियों का एक गुट तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे आयोग चौराहे पर पहुंच गया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई छात्रों को गंभीर चोट भी पहुंची है।
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
8 of 12
इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिन में तकरीबन एक बजे भी 15 से 20 छात्र आयोग दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने सिर पर केसरिया रंग की पगड़ी भी बांध रखी थी। पुलिस ने उनकी भी धुनाई की।
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
9 of 12
इसके बाद हिंदू हॉस्टल के सामने जीटी रोड पर जमा प्रतियोगियों की सुरक्षा कर्मियों से झड़प हो गई। इसी दौरान कई युवकों ने पत्थरबाजी कर दी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सुरक्षा कर्मियों ने कई राउंड फायरिंग भी की।
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
10 of 12
प्रतियोगियों ने हॉस्टल के पास खड़ी पीएसी की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। वे बचाव के लिए हिंदू हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय परिसर में घुसे लेकिन पुलिस से उन्हें वहां भी नहीं छोड़ा। दोनों परिसर में घुसकर पुलिस ने उनकी पिटाई की। इससे दूसरे हॉस्टल के छात्र भी बाहर निकल आए और आगजनी करने लगे।
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
11 of 12
कई छात्र प्रयाग स्टेशन पहुंच गए और यार्ड में खड़ी प्रयाग-ऊंचाहार-कानपुर पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दी। हालांकि मौके पर तत्काल सुरक्षाकर्मी पहुंच गए और उन्होंने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक कुछ सीटें जल चुकी थी।
पीसीएस परीक्षा पर भारी बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
12 of 12
छात्रों ने कई जगहों पर आगजनी की। बस और रेलगाड़ी को आग के हवाले कर दिया। छात्रों के बवाल के बाद इलाहाबाद के एसएसपी दीपक कुमार को हटा दिया गया है। जौनपुर के एसपी वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को इलाहाबाद का एसएसपी बनाया गया है।