फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की बेटी को बचाने वाला जवान सरहद पर भी मनवा चुका है लोहा

Sat, 15 Aug 2015 04:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
शांति क्षेत्र में शहादत देने वाले जवान वेदमित्र ने सरहद की निगहबानी के दौरान भी अपनी जांबाजी का लोहा मनवाया था। सरहद पार करने की कोशिश करने वाले आतंकवादी को ढेर कर दिया था। यह फौलादी जवान बेहतर स्पोर्ट्स मैन भी था। वेदमित्र के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही इंटर ब्रिगेड बास्केटबाल प्रतियोगिता में उसकी यूनिट ने खिताबी जीत हासिल की थी। (अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ)
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी की बेटी को बचाने वाला जवान सरहद पर भी मनवा चुका है लोहा

2 of 6
पिता तेजवीर सिंह ने बताया, मेरा बेटा वेदमित्र बचपन से ही निडर था। आंखों के सामने हो रहे अत्याचार या अपराध को देख नहीं पाता था। इससे पहले भी वह कई बार आम लोगों के लिए लड़ चुका था।
विज्ञापन

यूपी की बेटी को बचाने वाला जवान सरहद पर भी मनवा चुका है लोहा

3 of 6
बेटे में हर चुनौती का सामना करने का जज्बा और देश के लिए मर मिटने की तमन्ना थी। इसलिए उसने देश की रक्षा के लिए सेना ज्वाइन की थी। करीब 13 साल पहले रुड़की से सेना में भर्ती हुए वेदमित्र रुड़की, मेरठ और जम्मू-कश्मीर में तैनात रहे।

यूपी की बेटी को बचाने वाला जवान सरहद पर भी मनवा चुका है लोहा

4 of 6
वेदमित्र के एक करीबी फौजी मित्र ने बताया, राजौरी पुंछ में राष्ट्रीय राइफल में तैनाती के दौरान वर्ष-2004-05 में वेदमित्र ने एक आतंकवादी को मार गिराया था।
विज्ञापन

यूपी की बेटी को बचाने वाला जवान सरहद पर भी मनवा चुका है लोहा

5 of 6
इस वीरता के लिए उन्हें सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। बीते समय में ही झांसी में आयोजित इंटर ब्रिगेड बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वेदमित्र ने शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की बेटी को बचाने वाला जवान सरहद पर भी मनवा चुका है लोहा

6 of 6
2005 में हुई थी शादी- शहीद के मामा सुरेश राणा ने बताया कि वेदमित्र की शादी वर्ष-2005 में बबिता से हुई थी। वेदमित्र की बड़ी बेटी तन्वी (9) और बेटा वंश (7) हैं। दोनों आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा चार और कक्षा दो में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें