फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

विज्ञापन
1 of 18
कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित किए गए दो दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ मेले में सेना की शान के युवा दीवाने हो गए। युवाओं की भीड़ देखकर सेना भी उत्साहित नजर आई और उसका उद्देश्य भी पूरा हुआ। युवाओं ने युद्ध उपकरणों को न सिर्फ देखा, बल्कि उसे लेकर उनके मन में घुमड़ रहे सवालों का जवाब भी जाना। इस दौरान आरवीसी द्वारा किये गये डॉग व हार्स शो का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

2 of 18
मेले के दूसरे और समापन दिवस का शुभारंभ चार्जिंग रैम डिविजन जीओसी मेजर जनरल आरपी सिंह ने किया। इस दौरान एनएनसी कैडेट्स ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मेजर जनरल आरपी सिंह ने कहा कि सेना मेला लगाने के पीछे उद्देश्य था कि युवाओं को सेना के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा सेना में भर्ती हों।
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

3 of 18
उन्होंने कहा कि युवाओं और हजारों की संख्या में मेले में पहुंचे बच्चों को देखकर लगता है कि हम अपने उद्देश्य में सफल हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं के लिये चार्जिंग रैम की ओर से ऐसे मेले का आयोजन किया जाएगा।

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

4 of 18
मेले में पहुंचे दर्जनों स्कूलों के छात्रों ने न केवल प्रदर्शनी का आनंद लिया बल्कि टैंक पर चढ़कर फोटो भी खिंचाए। दोस्तों संग सेल्फी भी ली। अत्याधुनिक हथियारों और रॉकेट लांचर को भी बच्चों ने हाथों में लेकर देखा। जवानों ने टैंकों और हथियारों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। मेले में युद्ध का डेमोस्ट्रेशन भी दिखाया गया। खाली मैदान में बंकर बनाकर हथगोलों से हमला करने और धुआं फैलाने वाले टैंकों से चारों तरफ धुआं फैलाकर युद्ध का माहौल बनाया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

5 of 18
मेले में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की तरफ से आयोजित डॉग और हार्स शो के करतब ने बच्चों को खूब गुदगुदाया। टीम कमांडर नायब रेसलदार डीके यादव ने पूरी टीम के साथ कई करतबों का प्रदर्शन किया। डॉग चीकू, मेट्रो, ग्रोवर, पंजर, देव, डूम ने सभी को झुककर सेल्यूट किया। इसके बाद उन्होंने आग के बीच जंप कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

6 of 18
डॉग्स द्वारा माइंड डिटेक्ट गेम का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा आर्मी के घोड़ों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। रेसलदार दिनेश कुमार, लायंस टी विश्वनाथ, सवार शौर्य प्रताप, अमन, सौरभ ने अपने घोड़ों से प्रदर्शन कर सभी की तालियां बटोरी। उन्होंने कई तरह से जंप लगाए।
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

7 of 18
मेले में पाइप बैंड ने विभिन्न धुनों का डिस्प्ले किया। इसमें युद्ध की तैयारी, युद्ध शुरू करने से लेकर जीत की खुशी मनाने तक की धुनों का प्रदर्शन किया। बैंड की धुन ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कॅरियर की दी जानकारी- मेले में थल सेना भर्ती कार्यालय मेरठ की तरफ से स्टॉल गाया गया। इसमें सेना में भर्ती का तरीका बताया गया। इसके अलावा सेना में भर्ती होने के फायदे और उसके तरीके पर बारीकी से जानकारी दी गई।

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

8 of 18
‘नो योर आर्मी’ मेला आर्मी के बारे में जनता को जानकारी देने का बेहतरीन प्रयास है। वे यहां अपनी पत्नी और बेटी के साथ आए हैं। उन्हें बहुत अच्छा लगा। - श्रेयांश

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

9 of 18
इस तरह का कार्यक्रम पहली बार देखा है। टैंक और हथियारों को रीयल में देखकर मन रोमांचित हो गया। आर्मी की लाइफ कितनी हार्ड है, यह यहां आकर जाना। - पूनम

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

10 of 18
अभी तक युद्ध के बारे में सुना और फिल्मों में देखा था। लेकिन यहां आकर इसका अहसास हुआ। मेले में लगाई गई प्रदर्शनी से बहुत कुछ जाना। - पुष्पा

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

11 of 18
23 पंजाब रेजीमेंट की दिलेरी फिल्म बार्डर में देखी थी। उन सभी वीर सैनिकों के बारे में यहां आकर जानना बहुत अच्छा लगा। - रितिका

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

12 of 18
मेरी आर्मी में जाने की इच्छा है। मेले में सैनिकों के जीवन, हथियार, युद्ध से संबंधित प्रदर्शनी देखकर बेहद अच्छा लगा। - लक्ष्य

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

13 of 18
आर्मी के हथियारों, टैंक, रॉकेट लांचर आदि को साक्षात देखकर मन रोमांचित हो गया। उन्होंने ऐसा मेला पहली बार देखा है। - माहुली

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

14 of 18
आर्मी का यह प्रयास बेहद प्रशंसनीय है। सिविलियन को इस मेले से न केवल सेना के बारे में जानने का मौका मिला बल्कि ज्ञानवर्धन भी हुआ। -मुग्धा

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

15 of 18
मेला देखकर बहुत अच्छा लगा। सेना में जाने की इच्छा यहां आकर और ज्यादा बढ़ गई। हथियारों को रुबरू देखकर मन रोमांचित हो गया। - अंबर

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

16 of 18
मुझे मेला बहुत अच्छा लगा। युद्ध जीतने वाली टुकड़ी और वीर सैनिकों के बारे में जानकारी मिली। - नंदिनी

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

17 of 18
इस तरह का मेला उन्होंने पहली बार देखा है। आर्मी का मेले के जरिये सिविलियन को जानकारी देना बेहद प्रशंसनीय है। - राकेश
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

18 of 18
हथियारों को देखकर आश्चर्यचकित हूं। इससे पहले उन्होंने कभी ऐसी प्रदर्शन नहीं देखी। आर्मी का प्रयास बहुत अच्छा है। - अर्चना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें