उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की 'खासियत' है कि यहां गोली चलती है किसी की जान जाती है। बूथ कैपचिंरग होती है किसी का वोट लूट लिया जाता है। अधिकारियों की गाड़ियां तोड़ दी जाती है और परेशान होकर फिर पुलिस का लाठीचार्ज करना पड़ता है।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
2 of 30
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में छिटपुट हिंसा के बीच 60.87 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान मैनपुरी ब्लॉक के गांव अंजनी के बूथ नंबर 29, 30, 31 और करीमगंज के बूथ नंबर 23, 24, 25 में फायरिंग और पथराव हुआ। अंजनी में सीओ सिटी व एक दरोगा घायल हुए। वहीं, करहल ब्लॉक के गांव हाजीपुर के बूथ 167, 168 में फायरिंग और किरथुआ के बूथ 143, 144, 145, 146, 147 में दो पक्षों में पथराव हुआ। मैनपुरी ब्लॉक के नगला पारी में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बदले जाने के कारण मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
3 of 30
एटा में 66.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जलेसर ब्लॉक के नगला पृथ्वी बूथ पर जबरदस्ती वोट डालने से रोकने पर लोगों ने दरोगा से अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंची पीएसी ने लोगों को खदेड़ा। वहीं, ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर वोट डालने आ रहे लोगों के वाहन की पुलिस द्वारा हवा निकालने और टायर फाड़ने पर भड़के लोगों ने सकरौली बूथ के बाहर खड़ी सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. बीके सिंह की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे शीशे टूट गए। पत्थर लगने से कई लोगों के हल्की चोटें आई हैं।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
4 of 30
अवागढ़ और जलेसर थाने में पुलिस ने पूर्व एमएलसी व ब्लॉक प्रमुख सहित 24 से ज्यादा प्रत्याशियों को बिठाए रखा, जिससे वह मतदान करने से वंचित रह गए। दोपहर को बेरनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतों को लेकर कुशवाह व बघेल समाज में टकराव की नौबत आ गई। हवाई फायर भी हुआ।
विज्ञापन
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
5 of 30
कासगंज में 64.93 प्रतिशत वोट पड़े। दिउरैया, भुजपुरा, विजौरा और नगला बंजारा बूथों पर दबंगों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की। दिउरैया में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। भुजपुरा और विजौरा में पथराव हुआ। पथराव के दौरान दो पुलिस कर्मी चुटैल हो गए। नगला बंजारा में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश हुई तो मतदान कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने मतदान केंद्र को बंद कर लिया और पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
6 of 30
मथुरा के फरह, मथुरा और गोवर्धन ब्लाक में कुल 64.51 फीसदी मतदान हुआ। गोवर्धन में सर्वाधिक विवाद सामने आए। गांव मल्हू में फर्जी वोटिंग को लेकर दो उम्मीदवारों के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मतदान प्रभावित होता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। गांव सकरवा, दौसेरस में भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद होते देख पुलिस ने लाठियां चलाईं। गांव दौसेरस में हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
7 of 30
फीरोजाबाद के अरांव और जसराना ब्लॉक में 66.94 प्रतिशत मतदान हुआ। उतरारा बूथ में दो एजेंटों की भिड़ंत के बाद फायरिंग हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों को खेतों की ओर दौड़ा दिया। घाघऊ बूथ पर एक महिला ने हंगामा किया। पिथनपुर में सूची में कमी के कारण मतदान का बहिष्कार किया। दोपहर 1.40 बजे एडीएम एवं पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के हस्तक्षेप के ही बाद मतदान शुरू हो सका। भेड़ी, भारौल, झपारा, पिड़सरा में डीएम एवं एसपी ने खास निगरानी की। एक ट्रैक्टर को सीज करने के साथ कई के टायरों को पंचर कर दिया।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
8 of 30
इलाहाबाद में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मुकाबले तीसरे चरण में वोटर ज्यादा उत्साहित नजर आए। प्रत्याशियों को वोटरों का खासा सपोर्ट मिला, सो वोट भी जमकर बरसे। तीसरे चरण में 58.56 फीसदी मतदान हुआ, जो दूसरे चरण के मुकाबले 1.57 फीसदी अधिक है। मतदान में सबसे आगे फूलपुर ब्लॉक के वोटर रहे। वहां सर्वाधिक 59.84 फीसदी वोट पड़े।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
9 of 30
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत शनिवार को बहरिया, होलागढ़, मऊआइमा, फूलपुर और सोरांव ब्लॉक में वोट पड़े। जिला पंचायत सदस्य के 23 पदों के लिए 461 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 529 पदों के लिए 2822 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
10 of 30
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। अन्य चरणों की तरह इस दफे भी पहले दो घंटे में मतदान ठंडा रहा और सुबह नौ बजे तक 7.6 फीसदी वोट पड़े लेकिन इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ ली और बूथों पर वोटरों की कतार बढ़ने लगी।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
11 of 30
पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान प्रतिशत में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई और आंकड़ा 20.6 फीसदी पर पहुंच गया और दोपहर एक बजे तक 35.19 फीसदी वोट पड़ गए। अपराह्न तीन बजे तक मतदान का आंकड़ा 47.38्र फीसदी तक पहुंच गया। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होना था लेकिन तमाम बूथों पर लाइन इतनी लंबी थी कि वहां छह बजे तक वोट पड़ते रहे।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
12 of 30
शाम पांच बजे तक बहरिया, होलागढ़, मऊआइमा, फूलपुर और सोरांव ब्लॉक के 985 बूथों पर 58.56 फीसदी वोट पड़ चुके थे और मतदान जारी था। इस बीच बूथों पर वोटरों की भीड़ के साथ राजनीतिक पारा भी लगातार चढ़ता रहा और तमाम मतदान केंद्रों से बवाल की सूचना आने लगी। प्रेक्षक कुमार सुधीर गर्ग, कमिश्नर राजन शुक्ला, डीआईजी भगवान स्वरूप, डीएम संजय कुमार और एसएसपी केएस इमैनुएल लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे थे।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
13 of 30
बवाल की सूचना पर कई जगह अफसर खुद पहुंचे और मामला शांत कराया। दूसरे चरण के चुनाव के दौरान चाका में हुए बवाल से अफसर सबक ले चुके थे, सो सभी क्लस्टर टीमों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और जोनल मजिस्ट्रेटों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई थी। ऐसे में जहां से भी बवाल की सूचना आई, वहां दस मिनट में फोर्स ने पहुंचकर स्थिति संभाल ली।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
14 of 30
फर्जी वोटिंग को लेकर दिन भर आती रहीं शिकायतें-नाम बताओ और वोट देकर जाओ, पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए इसी तरह वोट पड़े। होलागढ़ के तरती, सिंघड़ सहित तमाम गांवों में यही नजारा रहा। वोटर की पहचान के लिए प्रत्याशियों के एजेंट की ओर से जारी पर्चियां ही काफी थीं। इसको लेकर कई जगह विरोध हुआ और प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई, लेकिन मतदान पूरा होने तक यह क्रम जारी रहा। वोटर बिना पहचान पत्र के मतदान करते रहे।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
15 of 30
बहरिया के सरायजीत राय, फूलपुर के कुसेहटा गांव सहित तमाम इलाकों में फर्जी वोटिंग को लेकर दिनभर शिकायतें आती रहीं और इन शिकायतों पर अफसर बूथों के चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना जरूर हुआ कि अफसरों के पहुंचने पर कुछ देर के लिए सबकुछ सामान्य हो गया लेकिन अफसरों के जाते ही हालात पहले जैसे हो गए।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
16 of 30
मतदान के दौरान पहचान पत्र के रूप में निर्वाचन आयोग ने 17 विकल्प दिए हैं। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र, आयकर पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा का फोटोयुक्त जॉब कार्ड सहित तमाम दस्तावेज शामिल हैं।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
17 of 30
तमाम बूथों पर पहचान पत्र दिखाने के बाद मतदान की इजाजत दी गई तो बड़ी संख्या में ऐसे बूथ भी रहे, जहां वोटरों ने सिर्फ नाम बताकर मतदान किया। वोटरों ने बूथ पर अपना नाम बताया और प्रत्याशियों के एजेंट की ओर से जारी मतदाता पर्ची में लिखे वोटर के नाम का मतदाता सूची से मिलान करने के बाद उसे वोट डालने की इजाजत दे दी गई।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
18 of 30
यही वजह रही कि तमाम बूथों से वोटरों की शिकायत आती रही कि उनकी जगह किसी और ने मतदान कर दिया है। ज्यादातर बूथों पर इसी वजह से बवाल हुआ।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
19 of 30
बरेली मंडल और लखीमपुर खीरी जिले में मतदान बहिष्कार की छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। लखीमपुर खीरी जिले में दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। बरेली जिले में भुता ब्लाक के मनकापुर और फरीदपुर ब्लाक के हेमूपुरा गांव के लोगों ने मतदान केंद्र दूर बनाए जाने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया। जिले में मतदान का प्रतिशत 68.75 रहा। पीलीभीत में शाम पांच बजे तक लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान बीसलपुर के भगौतीपुर गांव में बूथ न बनाए जाने के विरोध में करीब नौ सौ ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
20 of 30
बदायूं में कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में शाम पांच बजे तक 62 फीसदी मतदान की सूचना है। कटरा सआदतगंज में जिला पंचायत पद के दो उम्मीदवारों में फर्जी मतदान को लेकर हुए विवाद और हंगामे के कारण पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके विरोध में दोनों पक्षों ने एक घंटे तक मतदान का बहिष्कार किया। शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में बीड़ीसी सदस्य पद के प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं पर दबाव बनाने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना के अलावा शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सायं पांच बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान होने की सूचना है।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
21 of 30
उधर, लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों पशु तस्करों से मुठभेड़ में मारे गए दरोगा मनोज मिश्रा के पैतृक गांव हरदासपुर में लोगों चुनाव का बहिष्कार किया। परिवार समेत गांव के लोग हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 14 अक्तूबर से धरना दे रहे हैं। जिले में शाम पांच बजे तक लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
22 of 30
मुरादाबाद के भगतपुर टांडा और मूंढापांडे ब्लाक क्षेत्र में तीसरे चरण का मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुछ केंद्रों से जरूर हल्के फुल्के हंगामों की सूचनाएं आती रहीं। भदासना में ग्रामीणों के बहिष्कार के कारण पोलिंग नौ बजे के बाद शुरू हो सका। भजनपुरी सेंटर पर प्रत्याशियों और चुनाव चिन्ह की जो सूची लगाई गई थी उसमें क्रम संख्या गड़बड़ाने पर हंगामा हो गया था।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
23 of 30
शनिवार को तीसरे चरण का इलेक्शन कराया गया। भगतपुर टांडा में 93 मतदान केंद्रों पर पोलिंग हुआ जबकि मूंढापांडे में 89 केंद्रों पर वोटिंग कराई गई। जिला पंचायत की आठ और क्षेत्र पंचायत की 190 सीटों के लिए वोट डाले गए। दोनों ब्लाक क्षेत्र के कुल 162 गांवों में बूथ सजे थे। पोलिंग रफ्तार कुछ केंद्रों पर तो सुबह से ही तेज रही जबकि कुछ जगह रफ्ता रफ्ता बढ़ी। वोटर लिस्ट में नाम न होने को लेकर अधिकांश सेंटरों पर हंगामा होता रहा। कुछ जगह प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीण अफसरों से भी भिड़ गए थे।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
24 of 30
भदासना के ग्रामीणों ने फसल मुआवजे की मांग को लेकर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया था। अफसर पहुंचे तब लोग माने। यहां नौ बजे के बाद ही पोलिंग शुरू हो सका। भजनपुरी गांव में प्रत्याशियों की सूची को लेकर विवाद रहा। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने बताया कि सभी जगह शांति पूर्ण मतदान रहा। दोनों ब्लाक क्षेत्रों में 67.68 फीसदी पोलिंग हुआ है। चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। मतदान के सभी बैलेट बॉक्स जमा करा दिए गए हैं।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
25 of 30
रामपुर में तीसरे चरण के पंचायत चुनावों में जिले के सैदनगर और बिलासपुर विकास खंड में फायरिंग, पथराव और मारपीट के बीच 67.90 फीसदी मतदान हुआ। मारपीट की वजह से कई जगह मतदान बाधित रहा। हंगामे की सूचना पर अधिकारी दौड़ते रहे। चुनाव संपन्न होने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। मतगणना एक नवंबर को होगी।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
26 of 30
तीसरे चरण में शनिवार को सैदनगर और बिलासपुर क्षेत्र में मतदान हुआ। शनिवार को दोनों क्षेत्रों के 1535 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मतदान के दौरान सैदनगर क्षेत्र के अजीमनगर क्षेत्र में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में तीन महिलाओं समेत कई जख्मी हो गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। हकीमगंज में भी मारपीट और हंगामा हुआ। सींगनखेड़ा में भी मारपीट की घटना हुई। बिलासपुर क्षेत्र में भी मतदान के दौरान कई स्थानों पर मारपीट हुई। भोट थाना क्षेत्र के अलीपुर ठेका में दो पक्षों के बीच मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक यहां पर फायरिंग भी हुई। लालानगला गांव में भी मारपीट की घटना हुई।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
27 of 30
आनंदनगर के बूथ पर भी मारपीट की घटना हुई। उन सबके बीच दोनों क्षेत्रों के 67.90 फीसदी वोटरों ने वोटों का इस्तेमाल किया। सैदनगर क्षेत्र में इस दौरान 65.33 फीसदी, जबकि बिलासपुर क्षेत्र में 70.46 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी के साथ ही प्रेक्षक सुधीर कुमार दीक्षित आदि ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
28 of 30
पोलिंग पार्टी की बस से सांड़ टकरा गया, जिससे बस का चालक जख्मी हो गया। हालांकि पोलिंग कर्मचारी इस दौरान बाल-बाल बच गए। शुक्रवार शाम को पोलिंग कर्मियों को लेकर बस खिमौतिया बख्ती गांव जा रही थी। बस के सामने से सांड़ आ गया। घायल बस चालक का इलाज कराया गया।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
29 of 30
मतदान के बाद मंडी समितियों में मतपेटिकाओं को जमा करा दिया गया। शनिवार की शाम को सैदनगर क्षेत्र की मतपेटियां डुगंरपुर स्थित मंडी समिति में पहुंच गईं। इसके साथ ही बिलासपुर मंडी समिति में भी मतपेटिकाओं को जमा करने का काम किया गया।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
30 of 30
देर रात तक मतपेटिकाओं को जमा करने का काम किया गया। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूप में जमा कराया गया। इसके बाद पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।