फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

विज्ञापन
1 of 13
हमारी सरकार एक ओर तो अमेरिका और ब्रिटेन जैसी विश्व शक्तियों के समकक्ष खड़ा होने का दावा करती है, लेकिन दूसरी ओर अपनी ही आधी आबादी को उतनी सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा पाती, जितना कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश करा देते हैं।
विज्ञापन

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

2 of 13
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की मानव विकास रिपोर्ट-2015 के मुताब‌िक लैंगिक असमानता के मामले में 155 देशों की सूची में भारत 130वें पायदान पर है, जबकि बांग्लादेश 111वें स्‍थान पर और पाकिस्तान 121वें स्‍थान पर हैं। संयुक्त राष्ट्र ने ये रिपोर्ट 2014 के लिए जारी की है।
विज्ञापन

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

3 of 13
भारत के लिए सूकुन की बात ये है ‌कि पड़ोसी देश अफगानिस्तान सूची में 152वें स्‍थान पर है। भारत से 22 स्‍थान पीछे।

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

4 of 13
लैंगिक असमानता सूचकांक में उन बिंदुओं का शाम‌िल किया गया, जिनसे महिलाओं के ‌आर्थिक और स्वास्‍थ्य हालात का पता चलता है। मसलन प्रजनन स्वास्‍थ्य जिसे जन्म के वक्त माओं की मृत्यु (maternal mortality ratio) और किशोर उम्र में मां बनने की दरों के आधार पर तय किया गया है।
विज्ञापन

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

5 of 13
म‌हिला सशक्तिकरण, जिसे संसद, विधानसभा में उनकी संख्या और शिक्षा की स्थिति के आधार पर तय किया गया है। नौकरियों में महिलाओं श्रम की संख्या को भी एक पैमाना रखा गया है।
विज्ञापन

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

6 of 13
रोचक तथ्य ये है कि मानव विकास सूचकांक में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश से बेहतर हालात में हैं, लेकिन लैंगिक असमानता सूचकांक में उनसे पीछे रह गया है।
विज्ञापन

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

7 of 13
मानव विकास सूचकांक में 188 देशों की सूची में भारत 130 पायदान पर है। उस सूची में बांग्लादेश 142वें स्‍थान पर और पाकिस्तान 147वें स्‍थान पर है। हालांकि लैंगिक सूचकांक के तकाजे पर भारत पड़ोसी मुल्कों से हर पायदान पर पीछे हैं।

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

8 of 13
भारत में संसद में महज 12.2 फीसदी महिलाएं ही हैं, जबकि पाकिस्तान में 19.7 और बांग्लादेश में 20 फीसदी हैं।

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

9 of 13
भारत में प्रति 100,000 बच्चों के जन्म पर 190 मांओं की मौत हो जाती है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही देशों में ये दर 170 है।

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

10 of 13
भारत में 27 फीसदी लड़कियां ही माध्यमिक स्तर तक पढ़ाई कर पाती हैं, जबकि बांग्लादेश में 34 फीसदी लड़कियां माध्यमिक स्तर तक पढ़ाई करती हैं।

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

11 of 13
बांग्लादेश में कुल श्रम में महिलाओं की भागीदारी 57 फीसदी है, जबकि भारत में 27 फीसदी है।

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

12 of 13
मात्र एक ही पैमाना ऐसा है जहां भारत दक्षिण एशिया में बेहतर हालत में है, वह किशोर उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की संख्या है। भारत में पड़ोसी देशों की तुलना में 15 से 19 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली किशोरियों की संख्या कम हुई है। इस पैमाने पर बांग्लादेश भारत से पीछे है, जबकि पाकिस्तान भारत से जरा बेहतर हालत में है।
विज्ञापन

कैसे बनेंगे हम महाशक्ति, पाक-बांग्लादेश से भी हैं पीछे

13 of 13
हालांकि यूएनडीपी के अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो सालों में भारत में लैंगिक असमानता दर सुधरी है। (नोटः सभी तस्वीरें विभिन्न वेबसाइटों से ली गई है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें