फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब टकराए दो जहाज तो काला हुआ समंदर

Thu, 02 Feb 2017 05:31 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
विज्ञापन
1 of 8
चेन्नई के एन्नोर बंदरगाह के पास शनिवार को तेल और एलपीजी टैंकर ले जा रहे दो मालवाहक जहाज टकरा गए। आस-पास के तटीय इलाके में तेल फैल गया है।
 
विज्ञापन

2 of 8
इसके बाद इलाके के समुद्री जीवों के जीवन और मछुआरों की आजीविका पर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

3 of 8
तमिलनाडु के मत्स्यपालन मंत्री डी जयकुमार के मुताबिक टैंकरों के टकराने से एक टन तेल समुद्री तट पर फैल गया। सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह हालात पर काबू पाने के सारे उपाय कर रही है।
 

4 of 8
प्रदूषण का रोकथाम करने वाले समूह के सदस्य तेल से काले पड़ चुके तट को साफ करने में लगे हैं। सभी प्रभावित इलाकों में समुद्री प्रदूषण को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही स्थिति पर पूरा नियंत्रण कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 8
तेल हटाने का काम तेजी से हो रहा है। चेन्नई के मरीना समुद्री तट पर पर्यावरण कार्यकर्ता सफ़ाई में लगे हुए हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
तेल के फैलने से इलाके के समुद्री कछुए पर जान का संकट पैदा हो गया है। प्रदूषण रोकथाम समूह के लोग एक कछुए को चट्टान से हटाते हुए।
 
विज्ञापन

7 of 8
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक तेल रिसाव से प्रभावित तटीय इलाके में समंदर का पानी काला पड़ गया है। कुछ मरे हुए कछुए भी यहां मिले हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
बंदरगाह के अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इससे किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ है। शनिवार को एन्नोर बंदरगाह पर दो मालवाहक जहाज समंदर में टकरा गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें