फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी

Sun, 29 Mar 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस, संतकबीरनगर
विज्ञापन
1 of 7
हाथरस के निकटवर्ती कस्बा मुरसान में दबंगों ने एक वकील और उसके भाई को दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद कस्बे में जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने हाथरस-मथुरा रोड पर जाम लगाकर आगजनी की। मामले में चार भाइयों के खिलाफ नामजद  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के पीछे लेन-देन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी

2 of 7
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी अधिवक्ता मुकेश ठेनुआं पुत्र बहादुर सिंह दीवानी कोर्ट में प्रेक्टिस करते थे। वह और उसका बड़ा भाई लवली शनिवार की सुबह दस बजे जब पैदल ही कस्बा मुरसान आ रहे थे तो पहले से घात लगाकर मौजूद हमलावरों ने इन दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मथुरा रोड पर पहुंचकर दम तोड़ दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद हमलावर बड़े आराम से वहां से निकल गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी

3 of 7
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन व गांव के लोग घटनास्थल पर आ गए। वहां इन लोगों ने पहले तो आरोपी पक्ष के एक मकान के बाहर दुकान तोड़-फोड़ की और उसके बाद मथुरा रोड पर कुछ दुकानों से टायरों में आग लगाकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने एक मीडियाकर्मी के साथ भी मारपीट की।

तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी

4 of 7
लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि थाने के निकट ही दोहरा हत्याकांड हुआ और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। मौके पर सीओ सादाबाद, एएसपी आदि पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने। बाद में एसपी दीपिका तिवारी व डीएम शमीम भी वहां आ गए। एसपी ने सख्ती दिखाते हुए खुद डंडा हाथ में लिया और फिर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी

5 of 7
थोड़ी देर में भीड़ वहां से तो छंट लग गई लेकिन आक्रोशित लोगों ने इसी रोड पर आगे जाकर फिर जाम लगाकर आगजनी कर दी। बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर भी भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने मृतकों  के कुछ परिजनों व अन्य लोगों को समझाया-बुझाया  और तब कहीं जाकर दो घंटे बाद जाम खुल सका। बाद में डीआईजी गोविंद अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान थाने में भीड़ के साथ क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी आ गए। उन्होंने डीआईजी से कोतवाल सादाबाद के खिलाफ कार्रवाई करने व मृतकों के परिजनों को मुआवजे के साथ आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी

6 of 7
जमीन के विवाद को लेकर संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस बीच तीन गाड़ियां और झोपड़ी आग के हवाले कर दी गईं, जबकि एक कार में तोड़फोड़ की गई। संघर्ष में 20 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी

7 of 7
गांव के एक शख्स ने डीएम को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और ऐसा देख उत्पाती तितर-बितर हो गए। एसपी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सख्ती के निर्देश दिए। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि गांव में फोर्स की तैनाती के बीच उत्पातियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें