भोगांव-रजवाना मार्ग पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर फर्रुखाबाद पैसेंजर से छोटा ट्रक (टाटा एस) टकरा गया। इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। (अमर उजाला ब्यूरो, भोगांव (मैनपुरी))
विज्ञापन
UP के मैनपुरी में ट्रेन से टकराया लोडर, 5 की मौत
2 of 8
गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का आगरा में उपचार चल रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव उछलकर घटनास्थल से काफी दूर जा गिरे।
विज्ञापन
UP के मैनपुरी में ट्रेन से टकराया लोडर, 5 की मौत
3 of 8
आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों नेसमझा-बुझाकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
UP के मैनपुरी में ट्रेन से टकराया लोडर, 5 की मौत
4 of 8
हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। हादसे में गांव तिसाह निवासी रामौतार लोधी, राजेंद्र उर्फ राजन, चालक जलालुद्दीन उर्फ जल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
UP के मैनपुरी में ट्रेन से टकराया लोडर, 5 की मौत
5 of 8
रामौतार के पुत्र प्रेमनारायण ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी पुष्पा की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रेमनारायण भोगांव कस्बे में मोहल्ला अवंतीबाई नगर में रह रहा था।
विज्ञापन
UP के मैनपुरी में ट्रेन से टकराया लोडर, 5 की मौत
6 of 8
सोमवार शाम रामौतार अपने दूसरे बेटे मेघ सिंह, राजेंद्र और करु के साथ टाटा एस से भोगांव पहुंचे और रात में प्रेमनारायण के घर रुके। मंगलवार सुबह करीब 8:50 बजे ये सभी भोगांव से ग्राम विक्रमपुर के लिए चले।
विज्ञापन
UP के मैनपुरी में ट्रेन से टकराया लोडर, 5 की मौत
7 of 8
इनका छोटा ट्रक जब भोगांव-रजवाना मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था, तभी फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई और इनकी टक्कर हो गई।
हादसे में घायल मेघ सिंह का आगरा के एक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे के दौरान गाड़ी के डाले पर बैठा करु बच गया। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह, एसपी उदयशंकर जायसवाल, एएसपी, सीओ, रेलवे के सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद मलिक, सदर विधायक राजू यादव, राज्यमंत्री आलोक शाक्य, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव आदि मौके पर पहुंच गए।