आसमान से जमीन पर दुश्मन के ठिकाने तहस-नहस करने वाले दस बेहतरीन लड़ाकू विमानों में भारतीय वायुसेना के बेड़े में कौन से हैं, जानिए।
विज्ञापन
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
2 of 11
दुनिया के सबसे आधुनिक और खतरनाक लड़ाकू विमानों की फेहरिस्त में एफ-35 लाइटनिंग 2 है। इस जेट को अति-अत्याधुनिक तरीके से युद्ध क्षेत्र के एरिया को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये तकनीकी रूप से एक दम चुस्त-दुरुस्त पांचवी जनरेशन का लड़ाकू विमान है। अमेरिकी सेना इसे इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
3 of 11
एफ-22 रैप्टर दूसरे नंबर पर है। ये भी मल्टीरोल वाला लड़ाकू जेट है। आसमान से जमीन तक इसकी बेहतरीन मारक क्षमता और इसकी सिग्लन इंटेलीजेंस इसे खास बनाती है। ये सिंगल सीट और दो इंजन वाला पांचवी जनरेशन का सुपरसॉनिक लड़ाकू जेट है।
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
4 of 11
यूरोफाइटर टाइफून का नंबर तीसरा है। ये चार देशों की युद्धक क्षमता में चार चांद लगा रहा है। यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्पेन और इटली ने इस लड़ाकू जेट को अपनी वायुसेना के बेड़े में शामिल किया है। हवा से जमीन और जमीन से हवा में स्विंग करने की तकनीकी में इसका जवाब नहीं है।
विज्ञापन
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
5 of 11
आधुनिक लाड़ाकू विमानों की फेहरिस्त में रूस में बना सुखोई सू-35 नंबर चार पर है। जेट बनाने वाली सुखोई कंपनी ने ही सुखोई को बनाया है। सू-35 जेट सू-27 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसके फीचर और कंपोनेंट्स भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल सुखोई सू-30 के जैसे ही हैं।
विज्ञापन
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
6 of 11
मैकडॉलनाल्ड्स डगलस एफ/ए-18 हॉर्नेट और एफ/ए-18ई/एफ सुपर हॉर्नेट पांचवे नंबर पर है। युद्ध क्षेत्र में ये अपनी विभिन्नताओं के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
7 of 11
सैकड़ों लड़ाईयों में दुश्मनों के ठिकाने तहस-नहस करने वाला एफ-15 ईगल अपनी अहमियत जता चुका है। इसे भी मैकडॉनाल्ड्स डगलस ने डिजाइन किया है। दो इंजन वाला ये जेट हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। साल 1972 में अपनी पहली उड़ान के साथ ये विमान अपनी सेवाएं जापान, इजराइल और सऊदी अरब में देता आया है।
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
8 of 11
फ्रांस का दसॉल्ट राफेल नंबर सात पर आता है। इसे दसॉल्ट एविएशन ने ही बनाया है। राफेल दो इंजन और करनार्ड डेल्टा विंग वाला मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। राफेल को भारत में भी लाने की बात कही जा रही है।
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
9 of 11
आठवें नंबर पर रूस का लड़ाकू विमान मिग-35 है। रूसी सेना की मानें तो मिग-35 अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान से कम नहीं है।
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
10 of 11
जनरल डायनामिक्स ने अमेरिकी सेना के लिए एफ-16 फाइटिंग फाल्कन डिजाइन किया है। ये लड़ाकू विमान नौवें नंबर पर है। ये सिंगल इंजन फाइटर जेट किसी भी मौसम में अपनी मल्टीरोल खूबी के लिए जाना जाता है। साल 1976 से इसके करीब साढ़े चार हजार विमान 25 देशों में सेवाएं दे रहे हैं।
कहर ढाने वाले 10 लड़ाकू विमान, हमारे पास हैं या नहीं? जानिए
11 of 11
और दसवें नंबर पर चीन का चेंगदू जे-10 है। इसे चीन के चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स के लिए बनाया है। ये जेट भी किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। चीन के अलाव केवल पाकिस्तान ही ऐसा मुल्क है जिसके पास इस विमान को इस्तेमाल करने का करार है।