फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

Fri, 06 Nov 2015 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
ये वो हेलीकॉप्टर है जो किसी भी देश की वायुसेना के बेड़े का हिस्सा हो तो कोई भी उसे मात नहीं दे सकता है। देखिए दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

2 of 11
यूरोकॉप्टर एच3 दुनिया का सबसे तेज गति से चलने वाला हेलीकॉप्टर है। ये 472 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। युद्ध के मैदान से लेकर राहत-बचाव के कार्यों में आपूर्ति और सैनिकों की तैनाती तक इस हेलीकॉप्टर का जवाब नहीं हैं।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

3 of 11
315 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ सीएच-47 चिनहुक दुनिया दूसरा सबसे तेज गति से चलने वाला हेलीकॉप्टर है। दो इंजन वाला ये हेलीकॉप्टर सेना के लिए कार्गों मदद हेतू एक बड़ा हेलीकॉप्टर है। इसे राहत-बचाव कार्यों में भी इस्तेमास किया जाता है। अमेरिकी सेना ने साल 2007 में इसे अपने बेड़े में शामिल किया था।

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

4 of 11
तीसरे नंबर पर एमआई-35एम है। 310 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ ये तीसरा सबसे तेज चलने वाला हेलीकॉप्टर है। ये एक मल्टीरोल हेलीकॉप्टर है। साल 1972 से सोवियत एयरफोर्स के मिल मॉस्को हेलीकॉप्टर प्लांट में इसका निर्माण हो रहा है। ये एमआई-24वी का अपग्रेडेड वर्जन है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

5 of 11
एडब्ल्यू101 मरलिन को अगस्टा वेस्टलैंड ने बनाया है। ये एक मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर है जो 309 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरने की क्षमता के साथ चौथे नंबर पर है। इसके अलावा सेना और राहत-बचाव के कार्यों में इसका योगदान सराहनीय है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

6 of 11
पांचवें नंबर पर अगस्टा वेस्टलैंड एडब्ल्यू139 है। ये देखने में बेहद आकर्षक है। एक बार में इसमें तकरीबन 10 सैनिक सवार हो सकते हैं। इसकी अधिकतम गति 306 किलोमीटर प्रतिघंटा है। आने वाले समय में इसे भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जा सकता है। अगस्टा वेस्टलैंड की खरीददारी की बात काफी समय से हो रही है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

7 of 11
एनएच90 मीडियम लिफ्ट और मल्टीरोल हेलीकॉप्टर है। नाटो ने मांग की थी कि उसे ऐसा हेलीकॉप्टर चाहिए जो जल सेना के वातावरण से उड़ान भर सकता हो। छठें नंबर पर ये हेलीकॉप्टर 300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ सकता है।

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

8 of 11
केए-52 एक टोही और लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। इसे एलीगेटर भी कहते हैं। इसे कामोव डिजाइन ब्यूरो ने रूसी सेना के लिए बनाया था। 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरने की क्षमता के साथ ये सातवें नंबर पर है। इस हेलीकॉप्टर को खासकर टैंकों को तबाह करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

9 of 11
एमआई-28 हर मौसम में उड़ान भरने वाला दो सीट वाला एंटी आर्मर रूसी हेलीकॉपेटर है। दिन के अलावा रात में भी उड़ान भरने की इसकी खूबी की वजह से इसे नाइट हंटर भी कहते हैं। ये केए-52 एलीगेटर के काफी करीब है। ये भी 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ उड़ान भर सकता है। तमाम खूबियों के चलते ये आठवें नंबर पर है।

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

10 of 11
नौवें नंबर पर एमआई-26 भी रूसी हेलीकॉप्टर है। ये 295 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इसे रूस के रोसवर्टोल्स प्लांट ने बनाया है। ये दुनिया के सबसा बड़ा और शक्तिशाली हेलीकॉप्टर है जो एक हवाई जहाज को भी बड़ी आसानी से उठा सकता है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे तेज हेलीकॉप्टर, हमारे पास कितने?

11 of 11
और दसवें नंबर पर अमेरिकी हेलीकॉप्टर एएच-64डी अपाचे है। ये 284 किलीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म दिनों में भी उड़ान भर सकता है। चार पंखुड़ियों वाला ये हेलीकॉप्टर आधुनिक हमलावर हेलीकॉप्टरों की फेहरिस्त में नंबर एक पर है।

सोर्स-वंडर्सलिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें