पहले छाते, फिर शॉल के बाद अब मिट्टी के बर्तन। ये तीनों तस्वीरें संसद परिसर की हैं, जहां दीदी के सांसदों ने मोदी सरकार को अपने ही अंदाज में घेरा है।
विज्ञापन
PICS: मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन, आखिर क्यों?
2 of 8
तृणमूल कांग्रेस के सांसद शुक्रवार को मिट्टी के बर्तनों के साथ संसद परिसर में पहुंचे और भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने मनरेगा योजना में बदलाव की खबरों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
PICS: मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन, आखिर क्यों?
3 of 8
इस हंगामे के पीछे वो खबरें हैं जिसमें कहा जा रहा है कि मोदी सरकार मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में कुछ बदलाव की योजना बना रही है।
PICS: मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन, आखिर क्यों?
4 of 8
बता दें कि मनरेगा सरकार की ओर से संचालित प्रमुख रोजगार योजना है। जिसमें ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी गुजार रहे लोगों को साल में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है।
विज्ञापन
PICS: मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन, आखिर क्यों?
5 of 8
ऐसा पहली बार हुआ है जब संसद परिसर में सांसदों ने प्रदर्शन का ये अलग तरीका अपनाया है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब टीएमसी सांसदों ने इस तरह का प्रदर्शन किया हो।
विज्ञापन
PICS: मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन, आखिर क्यों?
6 of 8
एक दिन पहले तृणमूल सांसदों ने काली शॉल पहनकर मोदी सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। काले धन को लेकर सांसदों ने ये प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
PICS: मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन, आखिर क्यों?
7 of 8
वहीं बुधवार को भी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने प्रदर्शन की शुरूआत करते हुए हाथ में काले छाते लेकर संसद परिसर पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने सदन के अंदर भी छाते लेकर अपना विरोध जताया। काले धन पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए उन्होंने ये तरीका अपनाया। उनके इस प्रदर्शन के चलते संसद की कार्रवाई पर असर भी पड़ा।
PICS: मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन, आखिर क्यों?
8 of 8
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत के पहले दिन से ही तृणमूल कांग्रेस का रूख मोदी सरकार को घेरने का है। ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों का ये गुस्सा काले धन, मनरेगा समेत कई दूसरे मुद्दों को लेकर है।