फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

Sat, 21 Feb 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 18
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव कार्यक्रम को लेकर सैफई को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

2 of 18
करीब सवा लाख मेहमानों के लिए इंतजाम किए गए हैं। दिनभर सैफई देशी घी की खुशबू से महकता रहा।
विज्ञापन

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

3 of 18
सामान्य मेहमानों से लेकर वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। तिलकोत्सव की रस्म शनिवार की सुबह करीब दस बजे सैफई पंडाल में होगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश भर की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

4 of 18
सांसद तेज प्रताप सिंह यादव का तिलकोत्सव शनिवार को सैफई में होना है। बेटी का तिलक लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव परिवारीजनों व मेहमानों के साथ शुक्रवार की शाम को सैफई पहुंच गए।
विज्ञापन

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

5 of 18
मेहमानों के ठहरने से लेकर खाने-पीने के विशेष इंतजार किए गए हैं तो सैफई को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार को दिनभर तिलकोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

6 of 18
खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ सैफई परिवार का प्रत्येक सदस्य व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहा।
विज्ञापन

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

7 of 18
मेहमानों के ठहरने के लिए सैफई से लेकर इटावा के गेस्ट हाउस व होटलों में व्यवस्था की गई है।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

8 of 18
इसके साथ ही करीब साढ़े चार सौ विशेष कॉटेज बनाए गए हैं। एक आधुनिक सुविधा युक्त कॉटेज में एक साथ तीन लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

9 of 18
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री नारायन दत्त तिवारी सहित बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी सहित देशभर के नामचीन नेता, बॉलीवुड कलाकार, कारपोरेट हस्तियां उपस्थित रहेंगी।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

10 of 18
तिलकोत्सव सैफई महोत्सव पंडाल में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास संपन्न होगा।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

11 of 18
प्रदेश सरकार के अधिकतर मंत्री मौजूद रहेंगे। वीवीआईपी मेहमानों को लेकर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी के कारण एसपीजी ने सुरक्षा घेरा बना रखा है।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

12 of 18
ब्लाक मैदान में वीआईपी के साथ ही आम मेहमानों के लिए चार पंडाल में भोजन व्यवस्था की गई है। मेहमानों को मट्ठा के आलू, कद्दू सहित मिक्स सब्जी और पूड़ी व रोटी भी परोसी जाएगी। गुलाब जामुन और इमरती भी रहेगी। जाने-माने हलवाई ब्रह्मचारी टूंडला व आगरा के महाना अपनी टीम के साथ खाना बनाने में जुटे रहे। यहां करीब एक लाख मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

13 of 18
वीआईपी मेहमानों के लिए एसएस मेमोरियल में खाने का इंतजाम किया गया है। यहां पकवान बनाने के लिए दिल्ली के फाइव स्टॉर होटल मुगल सेरेटन से कुक बुलाए गए हैं। खाना परोसने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की जाएगी। खाद्य पदार्थ की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

14 of 18
बेटी की शादी को लेकर तिलक की रस्म निभाने के लिए सैफई आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव व उनका परिवार बेहद खुश है।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

15 of 18
देर शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहाकि मुलायम देश के बड़े नेता हैं और उनके पौत्र से उनकी बेटी की शादी होना खुशी की बात है।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

16 of 18
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र के तिलकोत्सव में आने वाला वैसे तो हर मेहमान खास होगा। किंतु इन वीवीआईपी में सबसे ऊपर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। प्रधानमंत्री 21 फरवरी को सैफई में करीब सवा घंटे तक रहेंगे। प्रोटोकॉल के हिसाब से उनके ठहरने और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

17 of 18
प्रदेश भर से करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है। प्रधानमंत्री के आने के कारण उनके आसपास एसपीजी का सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन

तेजू का तिलक: सैफई सजकर तैयार, मोदी पहुंचे

18 of 18
कार्यक्रम में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए महोत्सव पंडाल में आईजी आशुतोष पांडेय ने पुलिस अफसरों की क्लास ली। करीब दो घंटे तक उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें