सीतापुर जिले की कोतवाली महोली अंतर्गत गांव रजवापुर के कांवड़ियों की ट्रॉली लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर से लौटते समय कस्बे के पास तेंदुआ मोड़ पर पलट गई, जिससे तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से नौ कांवड़ियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस पर गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर प्रशासन ने आनन-फानन में जेसीबी मंगाई गई, तब वे शांत हुए।
विज्ञापन
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
2 of 14
सीतापुर के रजवापुर गांव के 45 कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर ट्रॉली से गाते-बजाते लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाने के लिए छह अगस्त को निकला था। हरदोई जिले के राजघाट से कांवड़ भरकर मंगलवार की शाम कांवड़ चढ़ाई और बुधवार को वापस गांव रजवापुर के लिए सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस निकले। (फोटो- रामनिवास)
विज्ञापन
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
3 of 14
थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम तेन्दुआ के पहले ईंट भट्टे के पीछे अचानक मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिससे ट्रॉली के नीचे दबकर 40 वर्षीय अतुल मिश्र, 50 वर्षीय छंगालाल और 26 वर्षीय आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। (फोटो- आशीष वाजपेयी)
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
4 of 14
घायलों में नवल मिश्रा, मयंक शुक्ला, हीरालाल, रामलखन, अखिलेश, राहुल, ललित, भूपेन्द्र कुमार, सोनू, शैलेन्द्र, अजीत, मंगली मिश्रा, ललित बाजपेई, अंकित मिश्रा, बब्बल वाजपेयी, गुलशन, अंकुर, फूलचंद, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे। बाद में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी ट्रॉली सीधी नहीं हुई। साथियों को दबे देख लोगों ने जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। (फोटो- मयंक शुक्ला)
विज्ञापन
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
5 of 14
इसी बीच पहुंचे एसडीएम रामप्रकाश और सीओ मिथलेश दीक्षित ने जेसीबी मंगवाई, तब लोग शांत हुए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से नौ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया गया। उधर जिला अस्पताल में पहले से ही डीएम किंजल सिंह, एसपी अरविंद सेन और कस्ता विधायक सुनील कुमार लाला ने पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। (फोटो- अंकुर)
विज्ञापन
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
6 of 14
इस मौके पर विधायक सुनील लाला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मृत कांवड़ियों के आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने की है। इसकी पुष्टि डीएम किंजल सिंह ने की है। (फोटो- प्रदीप मिश्रा)
विज्ञापन
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
7 of 14
गोला गोकर्णनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाने के बाद सीतापुर जिले की कोतवाली महोली के गांव रजवापुर लौटते समय कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटने से हुईं तीन मौतों के मामले में सुरक्षा व्यवस्था की बुधवार को पोल खुल गई। (फोटो- अंकित)
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
8 of 14
मालूम हो कि डीएम किंजल सिंह और एसपी अरविंद सेन ने कांवड़ियों पर विशेष नजर रखने और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा था, लेकिन कांवड़ियों की ट्रॉली को चालक के बजाय नाबालिग लड़का चला रहा था। बावजूद इसके रास्ते में ट्रैफिक पुलिस की उस पर नजर नहीं पड़ी। (फोटो- बब्बल)
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
9 of 14
पुलिस के अनुसार कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम अहिरी निवासी एक व्यक्ति की है, जिसे उनका नाबालिग पुत्र चला रहा था। ट्रैक्टर की गति तीव्र होने के कारण सामने मोड़ पर वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हो गया। तीव्र मोड़ पर सूचक नहीं लगा होना भी घटना के पीछे एक कारण माना जा रहा है। (फोटो- नवल किशोर)
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
10 of 14
पुलिस बताती है कि वह गोला से ही ट्रैक्टर चलाकर ला रहा था। ऐसे में रास्ते में लगी ट्रैफिक पुलिस समेत किसी भी जिम्मेदार की नजर उस पर नहीं पड़ी। यदि जिम्मेदारों ने उसे रोका होता तो शायद यह घटना बच जाती।
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
11 of 14
घायल कांवड़ियों को जब सीएचसी में भर्ती कराया गया तो वहां एक बार फिर पानी की समस्या नजर आई। आरओ खराब होने और हैंडपंप की कमी के कारण कांवड़़िए और उनके परिवार वाले पानी के लिए भटकते नजर आए।
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
12 of 14
घटना की सूचना मिलते ही मितौली सर्किल का तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गया। उधर एसपी अरविन्द सेन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। इस मौके पर सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित, बीडीओ राकेश प्रसाद, तहसीलदार रमेश बाबू, एसआई विशंभर दयाल समेत राजस्व अमला भी मौजूद रहा।
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
13 of 14
दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे लोग लगभग 10 वर्ष से हर श्रावण मास में बिलग्राम राजघाट से कांवड़ भरकर पैदल चलकर गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक करके वापस आते थे।
तस्वीरें: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
14 of 14
कांवड़र्थी मैकूलाल, दिनेश और राजेश ने बताया कि इस वर्ष पता नहीं हमारी पूजा अर्चना में क्या कमी रह गई जो हम लोगों के साथ यह हादसा हुआ। दुर्घटना में मृतकों के परिवार वालों ने बताया कि हम लोगों ने कांवड़ यात्रा में जाते समय पूजा अर्चना करके बड़े ही हर्ष के साथ इन लोगों को भेजा था।