टाइम पर्सन ऑफ द इयर की दौड़ में अहम दावेदार माने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन वोटिंग में तो बाजी मारी, लेकिन खिताब को पाने के लिए जिन आठ लोगों का चयन किया गया उससे बाहर रह गए। नहीं था। पर्सन ऑफ द इयर के नाम की घोषणा आज होनी है। जानिए उन नामों के बारे में जिन्होंने मोदी को पर्सन ऑफ द इयर बनने से रोक दिया।
विज्ञापन
TIME की रेस में ये आठ दिग्गज पड़े मोदी पर भारी
2 of 10
फर्ग्यूसन के प्रदर्शनकारी- अश्वेत किशोर माइकल ब्राउन को गोली मारने के लिए श्वेत पुलिस अधिकारी डैरेन विल्सन को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शनकारियों का दृश्य यह जनता के 9 फीसदी वोट के साथ इस प्रतियोगिता के शुरूआती पलों में ही दूसरे स्थान पर आ गया था।
विज्ञापन
TIME की रेस में ये आठ दिग्गज पड़े मोदी पर भारी
3 of 10
जोशुआ वॉन्ग- एक दुबले पलते और छरहरे से दिखने वाले जोशुआ वॉन्ग महज 17 साल की उम्र में हांगकांग में हो रहे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। विलक्षण प्रतिभा वाले वॉन्ग टाइम पर्सन ऑफ द इयर की दौड़ में शुरूआती क्षणों में ही तीसरे नंबर पर काबिज हो गए थे।
TIME की रेस में ये आठ दिग्गज पड़े मोदी पर भारी
4 of 10
मलाला यूसुफजई- नोबल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई ने तालिबान के घातक हमले के बाद अपने इरादे और मुहिम को डिगने नहीं दिया। पाकिस्तान में बाल अधिकारों और लड़कियों के हक के लिए झंडा बुलंद करने वाली मलाला भी इस प्रतियोगिता की अहम प्रतियोगी हैं।
विज्ञापन
TIME की रेस में ये आठ दिग्गज पड़े मोदी पर भारी
5 of 10
इबोला का इलाज करने वाले डॉक्टर्स और नर्स- पश्चिमी अफ्रीकी देशों में घातक इबोला वायरस से पीड़ित मरीजों की तीमारदारी के लिए हजारों स्वास्थ्य कर्मचारी और नर्स अपनी जान पर खेलकर उनको अपनी सेवाएं दे रही हैं। टाइम पर्सन ऑफ द इयर की दौड़ में इसने भी अहम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
TIME की रेस में ये आठ दिग्गज पड़े मोदी पर भारी
6 of 10
ब्लादमिर पुतिन- पश्चिमी यूक्रेन में एक खूनी युद्ध छिड़ने के बाद और अमेरिका और उसके सहयोगियों के लगातार विरोध के बावजूद टाइम पत्रिका ने पर्सन ऑफ द इयर की दौड़ में रूस के राष्ट्रपति ब्लादमिर पुतिन का नाम शामिल किया।
विज्ञापन
TIME की रेस में ये आठ दिग्गज पड़े मोदी पर भारी
7 of 10
लावर्ने कॉक्स- अमेरिकन अभिनेत्री, रियालिटी टेलीविजन स्टार और टेलिविजन प्रोड्यूसर लावर्ने कॉक्स को नेटफ्लिक्स टेलीविजन सीरीज आरेन्ज इज द न्यू ब्लैक में सोफिया बर्सेट के किरादर के लिए जाना जाता है। इसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर सख्स का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें एमी की एक्टिंग कैटेगरी में नामित किया गया था।
TIME की रेस में ये आठ दिग्गज पड़े मोदी पर भारी
8 of 10
जोको विडोडो- टाइम मैग्जीन के मुताबिक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो पहले फर्नीचर के विक्रेता थे और उन्हें जोकोवी के नाम से जाना जाता था। वो अपने देश के पहले ऐसे नेता हैं जो अभिजात्य वर्ग से नहीं आते हैं।
TIME की रेस में ये आठ दिग्गज पड़े मोदी पर भारी
9 of 10
पोप फ्रांसिस- टाइम के मुताबिक साल 2013 में पर्सन ऑफ द इयर रहे पोप फ्रांसिस को इस बार वेटिकन सिटी में आतंरिक सुधारों, मध्य एशिया में शांति, एशिया में चर्च के महत्व को तवज्जो दिलाने के लिए और डिवोर्स और समलैंगिकता पर वेटिकन सिटी के रवैये में बदलाव लाने के लिए नामित किया गया है।
चिबॉक गर्ल्स- नाइजीरिया में बढ़ते अतिवाद के मद्देनजर इस्लामिक आतंकवादी बोको हरम द्वारा बंदी बनाई गईं 200 लड़कियों की दुर्दशा ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर काफी ध्यान खींचा। (साभार- रेडिफ न्यूज)