फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बहनों ने आतंकियों को भगाया

Mon, 22 Sep 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बेहद करीब पहुंच चुकी पुलिस, एसटीएफ और एटीएस टीम को बिजनौर के जाटान विस्फोट कांड के शातिर आतंकी चकमा दे गए। आतंकियों के छिपे होने की पक्की सूचना पर पुलिस और एटीएस की टीम ने बिजनौर के उमरी गांव में वृहस्पतिवार को शाम छापेमारी की।
विज्ञापन

शातिर बहनों ने आतंकियों को भगाया

2 of 6
एसपी सतेंद्र कुमार के मुताबिक छापामारी टीम को दो महिलाओं ने घर में काफी देर तक घुसने नहीं दिया। इसी का फायदा उठाकर आतंकी दूसरे रास्ते से फरार होने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बहनें हैं।
विज्ञापन

शातिर बहनों ने आतंकियों को भगाया

3 of 6
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आतंकियों के दूसरे ठिकाने पर मोहल्ला भाटान में छापा मार कर मकान मालिक और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया। मकान मालिक ने बताया था कि तिमंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर तीन आतंकी किराए पर रहते थे। दूसरी मंजिल पर उमरी निवासी दो बहनें रहती थीं। दोनों के आतंकियों से गहरे संबंध थे। आतंकियों के बारे में दोनों बहनों को काफी कुछ मालूम भी था।

शातिर बहनों ने आतंकियों को भगाया

4 of 6
उमरी गांव की दो बहनों के आतंकियों के साथ संबंध उजागर होने के बाद पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों ने पूरे गांव और जंगल में सर्च अभियान चलाया। गांव को सील कर पुलिस ने घरों, खेतों और सड़क से गुजरते वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

शातिर बहनों ने आतंकियों को भगाया

5 of 6
पुलिस को शक है कि आतंकवादी उमरी गांव या इसके आसपास ही छिपे हुए हैं। एसटीएफ, एटीएस के साथ पुलिस ने गांव के खेतों में कांबिंग की। कांबिंग के दौरान एक बाग में बाइक के टायरों के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर बहनों ने आतंकियों को भगाया

6 of 6
बहनों ने पूछताछ में बताया कि आतंकी भागने से पहले इन्हें विस्फोटक, दो पिस्टल, बम, कुछ पैसे और अन्य सामान सौंप कर गए थे, जिसे उन्होंने फेंक दिया। पूरे इलाके को सील कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें