फेसबुक पर समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने पर गुरुवार को शमसाबाद में शुरु हुआ बवाल अब गांवों की तरफ बढ़ने लगा है। बादलपुर की ओर जा रहे दूसरे समुदाय के वाहनों में तोड़फोड़ की गई। (अमर उजाला ब्यूरो, आगरा/शमसाबाद)
विज्ञापन
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
2 of 17
गौरतलब है कि गुरुवार को आकाश नामक एक युवक ने एक समुदाय के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की थी जिसके बाद समुदाय के लोगों ने उसपर हमला कर दिया। हमले की जानकारी होते ही हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया। थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
3 of 17
इसके बाद मोहल्ला टोला में दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग होने लगी। पुलिस अधिकारी थाने से आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दोनों ओर से पथराव किया गया।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
4 of 17
पेट्रोल बम फेंके गए। एक घंटे तक चले बवाल में दो दुकानों में लूटपाट की गई। इसके बाद डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा।
विज्ञापन
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
5 of 17
पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की। आंसू गैस के गोले छोड़े। उपद्रव में पांच लोगों को गोली लगी है। 15 घायलों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सेक्टर स्कीम लागू करके उपद्रवियों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
6 of 17
शमसाबाद के खिड़की हरसहाय में रहने वाले आकाश गुप्ता की नमक की मंडी में सराफा की दुकान है। लोगों का आरोप है कि आकाश ने अपने फेसबुक पेज पर दो दिन पहले समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी की।
विज्ञापन
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
7 of 17
इसकी जानकारी ग्रुप से जुड़े दूसरे समुदाय के लोगों को हुई। उनमें आक्रोश फैल गया।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
8 of 17
बताते हैं कि शमसाबाद के दूसरे समुदाय के लोग आकाश को सबक सिखाने को उसकी तलाश कर रहे थे।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
9 of 17
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे आकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास घेरकर बुरी तरह पीटा। गला घोंटने की कोशिश की। लोगों ने उसे हमलावरों के चंगुल से बचाया।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
10 of 17
हमले की जानकारी होते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
11 of 17
शमसाबाद चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। बाजार बंद करा दिया। कस्बे में तनाव फैल गया। इसी बीच एसपीआरए केपी यादव, सीओ सोमेन वर्मा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
12 of 17
दोपहर साढ़े तीन बजे तनातनी के बीच मोहल्ला टोला के लोगों ने सड़क पर उतर पथराव और फायरिंग कर दी।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
13 of 17
इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थर चलने लगे। एक घंटे तक दोनों ओर से पुलिस के सामने ही गोलियां चलीं और पथराव हुआ।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
14 of 17
बाद में डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने फोर्स के साथ मोर्चा संभाला। गलियों में घुसकर रबर बुलेट चलाईं। बताते हैं कि पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिसकर्मियों ने छतों पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
15 of 17
इसके बाद ही हालात को काबू में किया जा सका। बलवे में दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हुए हैं।
फेसबुक कमेंट से विवाद: गांवों की तरफ बवाल, वाहनों में तोड़फोड़
16 of 17
एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में शमसाबाद के चंदा, भूरा, इमरान, यूसुफ, सइयो, शहजाद, अशरफ, वसीम, काले, भूरा पुत्र रिजवान, मुतीम को भर्ती कराया गया है।