फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
कहीं कोई हल्ला नहीं मचा और रविवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित नरसिंहपुर कबरहा स्थित शिवहरे रामजानकी मंदिर में दस्यु शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ और उसकी पत्नी केतकी देवी उर्फ बड़ी की मूर्तियां परिजनों ने गुपचुप ढंग से स्थापित कर दीं। (अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर)
विज्ञापन

फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें

2 of 6
महज 30 मिनट में मूर्तियों की स्थापना हो गई। धाता ब्लाक क्षेत्र के इस मंदिर का निर्माण दस्यु सरगना ने ही कराया था। मूर्ति स्थापना के दौरान मंदिर का मुख्य द्वार बंद रखा गया और इस दौरान मंदिर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। (तस्वीरें फेसबुक से साभार)
विज्ञापन

फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें

3 of 6
मंदिर में चार फरवरी से शुरू हुए 10 दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दौरान दस्यु, उसकी पत्नी के साथ माता-पिता की मूर्तियां भी लगाने की घोषणा की गई थी। इस पर विरोध के कुछ स्वर उठे तो परिजन खुल कर बोलने से बचते रहे।

फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें

4 of 6
बृहस्पतिवार रात ददुआ की माता कृष्णा देवी व पिता राम प्यारे की मूर्तियां मंदिर के प्रवेश द्वार के उत्तरी हिस्से में स्थापित करा दी गई थीं। चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अचानक रद्द होने के बाद आयोजकों ने रविवार को मंदिर में मूर्ति स्थापना का फैसला ले लिया।
विज्ञापन

फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें

5 of 6
सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। सवा 11 बजे मंदिर का मुख्य द्वार खोल दिया गया। मंदिर में माथा टेकने पहुंचे लोगों ने देखा कि गेट के बाएं ओर ददुआ और उसकी पत्नी की मूर्ति लगी हुई है। मूर्ति स्थापना के बाद भी पुलिस प्रशासन का मंदिर के आसपास कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर के मंदिर में लगी दस्यु ददुआ की मूर्ति, तस्वीरें

6 of 6
चित्रकूट जिले के देवकली गांव के रामप्यारे पटेल का बेटा शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ वर्ष 1975 में अपराध की दुनिया में कूदा था। ददुआ के खिलाफ चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, इलाहाबाद और सतना में करीब सवा दो सौ अपहरण, हत्या और डकैती के मामले दर्ज हुए। 21 जुलाई 2007 को एसटीएफ से मुठभेड़ में गैंग के आधा दर्जन साथियों के साथ मारा गया था। अंतर प्रांतीय डकैत ददुआ पर प्रदेश सरकार ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें