यूपी के बनारस में हुए लाठीचार्ज में घायल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश की गई लेकिन मैं किसी तरह बच निकला। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश
2 of 7
शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में मंगलवार को उन्होंने कहा कि गंगा के लिए आंदोलन चलाने के कारण वे पहले से ही वह कुछ लोगों की आंख की किरकिरी रहे हैं।
विज्ञापन
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश
3 of 7
ऐसे में यह हमला सोची समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है। धरनास्थल पर वह किसके आग्रह पर पहुंचे थे।
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश
4 of 7
इस सवाल पर उन्होंने कहा कि काशी में जब धर्म की रक्षा का सवाल आया और पता चला कि गणेश प्रतिमा रोक दी गई है तब मुझसे रहा नहीं गया। गणेश भगवान की खातिर मैं खुद वहां गया था और मेरे पीछे आश्रम के संत और बटुक भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश
5 of 7
पुलिस ने मुझे केंद्र में रखकर अचानक घेरेबंदी की और बर्बरतापूर्वक छोटे-छोटे बटुकों को भी पीटा। उन्होंने कहा कि प्रशासन से कोई गिला-शिकवा नहीं और स्वस्थ होने के बाद पदयात्रा कर जनता से राय लूंगा और उसके बाद धर्म के सवाल पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश
6 of 7
पातालपुरी के महंत बालक दास ने इस घटना को प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना हरकत करार देते हुए कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश
7 of 7
केंद्रीय पूजा समिति के संरक्षक बालक दास ने बताया कि विहिप के बड़े नेताओं से इस मसले पर बात चल रही है। एक-एक लाठी का गिन-गिनकर हिसाब चुकता किया जाएगा। यह लाठी संतों-बटुकों पर नहीं काशी की अस्मिता पर पड़ी है।