फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

Thu, 19 Nov 2015 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल खड़े करने के बाद पर आरोप लगाया है कि राहुल नेता नहीं बल्कि कमीशन एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी की संयुक्त संपत्ति ढाई लाख करोड़ है।
विज्ञापन

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

2 of 15
इसी सब के बीच एक और बहस निकल आई कि राहुल गांधी क्या केवल नेता ही हैं या बिजनेसमैन या फिर नेता और बिजनेसमैन दोनों। तो आईए आपको बताते हैं राहुल गांधी की कितनी कंपनियां हैं और उनका बिजनेस क्या है?
विज्ञापन

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

3 of 15
राहुल गांधी ने 2004 के सामान्य चुनावों के दौरान नामंकन के समय दिए गए अपने शपथ पत्र में बताया था कि बैक ऑप्स सर्विस प्राइवेट लिमिडेट में 83 प्रतिशत के हिस्से दार हैं। बैक ऑप्स मुंबई की कंपनी है जो परामर्श फर्म है। यह विदेशी कंपनी इंजनियरिंग कंपनियों के लिए अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है। रेडिफ के अनुसार यह कंपनी 28 मई 2002 को दिल्ली में शुरु की गई थी। जिसकी अधिकृत पूंजी सन् 2004 में 25 लाख रुपए थी।

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

4 of 15
इस कंपनी के निदेशक राहुल गांधी और उनके मित्र मनोज मट्टू हैं। वहीं कुछ  सौ शेयर्स के साथ दिल्ली के ही अनिल ठाकुर और रणवीर सिन्हा भी इस कंपनी के मालिक हैं। 2004 के सामान्य चुनावों में राहुल गांधी द्वारा दिए गए हलफनामे में बताया गया है कि उनकी इस फर्म का पूंजी निवेश 2.5 लाख रुपए था वहीं इसके बैंक बैलेंस में 3 लाख रुपए थे। सामान्य चुनावों में हलफनामे के संपत्ति वाले कॉलम में इस बात का भी जिक्र है कि बैक ऑप्स के यूरोप स्थित एचएसबीसी बैंक के एकाउंट में 18, 600 डॉलर बताया गया था। जो रुपए में बदलने पर आज के हिसाब से करीब 12, लाख रुपए हैं।
विज्ञापन

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

5 of 15
राहुल की इसी कंपनी के संबंध में अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो राहुल ने 2009 में अपने स्टेक अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को ट्रांसफर कर दिए। ट्रांसफर के बाद 2010 में कंपनी के कुल शेयर्स का 91.7 प्रतिशत स्टेक प्रियंका का हो गया है। इसके बाद प्रियंका को मार्च 25, 2009 से कंपनी का संयुक्त निदेशक बना दिया गया और मनोज मट्टू निदेशक के पद पर बने रहे जबकि उनके पास कंपनी का कुल 8.33 प्रतिशत स्टेक ही था।
विज्ञापन

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

6 of 15
राहुल गांधी की दूसरी कंपनी  बैक ऑप्स लिमिटेड 2003 में ब्रिटेन में शुरु की गई। कंपनी के कुल दो निदेशक थे, जिसमें से एक राहुल गांधी थे। कंपनी का दूसरा निदेशक अमेरिकी नागरिक यूलरिक मैकनाइट थे।
विज्ञापन

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

7 of 15
अंग्रेजी अखबार द हिंदू के रिपोर्ट के मुताबिक 2003 में हस्ताक्षर किए गए कंपनी के मेमोरैंडम ऑफ एसोशिएसन में राहुल गांधी की राष्ट्रीयता भारतीय बताई गई है। वहीं जब इस कंपनी के कागजात तैयार किए गए जिसमें कंपनी का एनुअल रिटर्न भी शामिल है, वो 2005 में फाइल किया गया उसमें राहुल गांधी की राष्ट्रीयता ब्रिटिश नागरिक बताई गई है। वहीं आधिकारिक रिकॉर्ड्स के अनुसार यह कंपनी 2009 में बंद कर दी गई थी।

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

8 of 15
दिल्ली और ब्रिटेन में कंपनी खोलने और बंद करने के बाद राहुल गांधी ने अपने कदम हरियाणा की ओर बढ़ाए और सन् 2008 में वहां पलवल जिले के हसनपुर गांव में 6.5 एकड़ जमीन खरीदी। इस जमीन को खरीदने के संबंध में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का दावा था कि राहुल ने इसमें कर चोरी की है।

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

9 of 15
चौटाला के मुताबिक राहुल गांधी ने प्रति एकड़ जमीन 1.5 लाख रुपए में खरीदी थी जो कि पंजीकरण लेख में उल्लिखित है जो कि सरकार के मूल्यांकन से कहीं ज्यादा कम है जो प्रति एकड़ जमीन का मूल्यांकन 8 लाख रुपए है।

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

10 of 15
वहीं राहुल गांधी के बहनोई रावर्ट वाड्रा ने भी उसी साल मार्च 2008 में ही हरियाणा में जमीन खरीदी। वाड्रा ने 9 एकड़ जमीन 36.9 लाख रुपए में खरीदी थी तो राहुल गांधी ने 6.475 एकड़ जमीन 26.47 लाख रुपए में खरीदी थी। जनवरी 2009 में भी वाड्रा ने उसी स्थान पर 19 एकड़ 28.5 लाख रुपए में खरीदी थी।

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

11 of 15
2009 के सामान्य चुनावों में राहुल गांधी द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक उस जमीन की कीमत उस समय 28 लाख रुपए थी। वहीं 2014 में एक आरटीआई से खुलासा हुआ कि राहुल गांधी हरियाणा की जमीन बहन प्रियंका गांधी को तोहफे में दे दी थी।

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

12 of 15
2009 के ही हलफनामों के मुताबिक राहुल गांधी दो दुकानों के भी मालिक हैं। दोनों दिल्ली के साकेत मेट्रोपॉलिन मॉल में स्थित है। जिसमें एक 514.44 स्क्वायर फीट की है तो दूसरी 996.8 स्क्वायर फीट में बनी है।

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

13 of 15
2009 में दोनों दुकानों की कुल मूल्य 1.63 करोड़ रुपए थी जिन्हें 2012-13 के वित्तीय वर्ष में 5.28 करोड़ रुपए में बेच दिया गया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गुड़गांव स्थित सिग्नेचर टॉवर्स-II जो यूनिटेक ग्रुप का है उसमें राहुल गांधी ने अक्टूबर 2010 में व्यावसायिक संपत्तियां बुक की थी, जिसमें एक की कीमत 1.44 करोड़ रुपए आंकी गई थी तो दूसरे की कीमत 5.36 करोड़ रुपए आंकी गई।

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

14 of 15
राहुल गांधी की आर्थिक स्थिति भी बढ़ती रही है। राहुल की चल-अचल संपत्तियो में चल संपत्तियों की कुल कीमत 2014 में 30 करोड़ रुपए थी, वहीं उनकी अचल संपत्तियों में कमी आई है। जहां 2009 में  उनके पास कुल अचल संपत्तियां 2 करोड़ रुपए थी वो 2014 में 1.32 करोड़ हो गई। इन पांच वर्षों के दौरान राहुल गांधी के उधारों में भी कमी आई जो 2009 में 23 लाख थी लेकिन 2014 में वो घटकर 18 लाख ही रह गई।
विज्ञापन

कितने करोड़ मालिक हैं राहुल गांधी, पढें एक-एक रुपए का ब्योरा

15 of 15
2014 के सामान्य चुनावों में दायर हलफनामे के मुताबिक राहुल की सालाना आय 2012-13 वित्तीय वर्ष में उनकी आय 92 लाख रुपए सालाना थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें