मोदी के 'दर्शन' पड़े भारी, पुलिस ने बरसाई लाठी!
Fri, 28 Mar 2014 12:41 PM IST
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में उस वक्त बवाल मच गया, जब कुछ लोग उन्हें देखने के लिए मंच की ओर बढ़ने लगे।
मोदी के 'दर्शन' पड़े भारी, पुलिस ने बरसाई लाठी!
मोदी को नजदीक से देखने के लिए लोगों ने मंच के सामने मीडिया के लिए बना बल्लियों का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इससे थोड़ी देर के लिए रैली में भगदड़ मच गई।
मोदी के 'दर्शन' पड़े भारी, पुलिस ने बरसाई लाठी!
भगदड़ देखते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद मोदी की रैली हो सकी।
मोदी के 'दर्शन' पड़े भारी, पुलिस ने बरसाई लाठी!
रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी तैयारियां की थी। रैली के लिए सुबह से ही मैदान में भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई थी।
मोदी के 'दर्शन' पड़े भारी, पुलिस ने बरसाई लाठी!
मोदी पूरे देश में 'भारत विजय' रैली श्रृंखला के तहत रैलियां कर रहे हैं।
मोदी के 'दर्शन' पड़े भारी, पुलिस ने बरसाई लाठी!
इससे पहले अक्टूबर में मोदी की पटना रैली में बम धमाके हुए थे, जिसे लेकर भाजपा ने बिहार की नीतीश सरकार को घेरा था।