यूपी के मुरादाबाद में सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी के समाज कल्याण विभाग में सलाहकार बनने पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए नेताओं ने फायरिंग तो की ही नोट भी खूब उड़ाए। खुलेआम असलहे चमके। जमकर हुई धांय धांय। नेताओं ने कानून को ठेंगे पर रख लिया था। (अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद)
Trending Videos
विज्ञापन
जश्न का खुमार: खूब हुई धांय-धांय, जमकर उड़ाए नोट
2 of 4
ढोल की थापों पर थिरक रहे नेता मुलायम सिंह यादव के उस सबक को भी भूल गए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि यह वक्त जश्न का नहीं बल्कि मिशन 2017 की तैयारियों का है। बुधवार की दोपहर को बड़ी संख्या में सपाई चक्कर की मिलक में स्थित जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए। मौका था हाजी इकराम कुरैशी के समाज कल्याण विभाग में सलाहकार बनने पर जश्न का।
विज्ञापन
जश्न का खुमार: खूब हुई धांय-धांय, जमकर उड़ाए नोट
3 of 4
शुरूआत एक दूसरे को मिठाई खिलाकर की गई। ढोल की थापों के साथ थिरकने लगे सपा नेता। इसी दौरान सपा के एक नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। सपा नेता का नाम अतुल विश्नोई बताया जा रहा है।
फायर होते रहे मगर किसी भी नेता ने घनी आबादी के बीच में फायरिंग करने वाले को रोका तक नहीं। नोट भी खूब उड़े। आतिशबाजी भी छोड़ी गई। लेकिन जब सपा नेताओं से इस संबंध में बात करने की कोशिश हुई तो अधिकांश खुद को लखनऊ में बताते रहे। जो कार्यक्रम में थे भी उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।