फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी आदमी को काटते ही सांप हो गया बेहोश

विज्ञापन
1 of 5
सांप के काटने से इंसान की मौत की खबरें तो अक्सर आती हैं लेकिन गजनेर के एक गांव में नशेड़ी युवक को काटते ही सांप खुद बेहोश हो गया, जबकि युवक भला चंगा खड़ा रहा। घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के गांव कौसम गांव की है। गुरुवार को यहां गांव के एक व्यक्ति के घर में सांप निकला। ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर।

विज्ञापन

नशेड़ी आदमी को काटते ही सांप हो गया बेहोश

2 of 5
सूचना पर गांव का संजय (38) वहां जा पहुंचा। शराब के नशे में धुत संजय ने सांप को उठाकर गले में डाल लिया तो सांप ने उसकी गर्दन में काट लिया। सांप के काटते ही मौके पर मौजूद लगे घबरा गए और संजय की तीमारदारी में लग गए लेकिन कुछ ही पल बाद सबकी आंखें आश्चर्य से फैल गईं जब उन्होंने देखा कि सांप बेहोश होकर जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

नशेड़ी आदमी को काटते ही सांप हो गया बेहोश

3 of 5
काले पांच फीट लंबे सांप को बेहोश देख जितने मुंह, उतनी बातें। करीब आधा घंटे बाद संजय खुद ही बेहोश सांप को उठाकर खेत में फेंक आया। तीन चार घंटे बाद सांप में कुछ हरकत हुई और उसने फन उठाया।

नशेड़ी आदमी को काटते ही सांप हो गया बेहोश

4 of 5
ग्रामीणों के मुताबिक सांप अभी भी खेत में ही पड़ा है और रेंगने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशेड़ी आदमी को काटते ही सांप हो गया बेहोश

5 of 5
दूसरी ओर संजय के शरीर पर शुक्रवार रात से चकत्ते पड़ने शुरू हुए तो परिजन उसे कानपुर के अस्पताल ले गए। भाई शिव कुमार ने बताया कि संजय शराब, भांग, धतूरा सबका नशा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें