फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान में चिता की राख से होली, देखें अदभुत तस्वीरें

Tue, 03 Mar 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
काशी में मणिकर्णिका महाश्मशान पर सोमवार को भस्म होली का अद्भुत नजारा लोगों के लिए यादगार बन गया।(सभी तस्वीरें: ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी)
Trending Videos
विज्ञापन

श्मशान में चिता की राख से होली, देखें अदभुत तस्वीरें

2 of 6
एक तरफ चिताएं धधकती रहीं तो दूसरी ओर बुझी चिताओं की भस्म से जमकर साधु-संत और भक्त होली खेलने में रमे रहे।
विज्ञापन

श्मशान में चिता की राख से होली, देखें अदभुत तस्वीरें

3 of 6
खेलें मसाने में होरी दिगंबर... के बोल पर होरी गूंजी तो लोग थिरकने से खुद को नहीं रोक सके। दुनिया के कई देशों के पर्यटक भी चिता की भस्म से होली खेलने के उन क्षणों के साक्षी बने।

श्मशान में चिता की राख से होली, देखें अदभुत तस्वीरें

4 of 6
गौरा का गौना कराने के दूसरे दिन सोमवार को मणिकर्णिका श्मशान पर होली देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दिन के 12:30 बजे मशानेश्वर महादेव की भोग आरती हुई। इसके बाद सैकड़ों भक्त डमरू, त्रिशूल के साथ चिताओं की भस्म उड़ाकर होली खेलने लगे।
विज्ञापन

श्मशान में चिता की राख से होली, देखें अदभुत तस्वीरें

5 of 6
चिता की भस्म पोते जाने से लोगों को पहचानना मुश्किल हो गया। एक तरफ जलती चिताओं के आसपास गमगीन लोग थे और दूसरी ओर होली खेलने की रस्म पूरी करने वालों के ढोल-ताशे गूंजते रहे। तेज पुरवाई ने तो इस होली के नायाब रंगों को चिताओं तक भी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान में चिता की राख से होली, देखें अदभुत तस्वीरें

6 of 6
ठुमरी गायक पं. छन्नूलाल मिश्र की प्रसिद्ध होरी- खेलें मसाने में होरी दिगंबर... का ऑडियो बजने लगा। फिर क्या था, भस्म से होली खेलने वाले बाबा के भक्त थिरकने लगे। उस दृश्य को कैमरे में कैद करने की होड़ मच गई। चिता की भस्म से होली खेलने वालों में साधु-संत और अघोरी भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें