कांग्रेस की 'सद्भावना बढ़ाओ, अभाव मिटाओ' पदयात्रा उत्तर प्रदेश में आगरा के शहीद स्मारक से शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, अध्यक्ष निर्मल खत्री, राज्यसभा सांसद राज बब्बर, विधायक प्रदीप माथुर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने शहर की सड़कों से होकर बिजलीघर चौराहे पर पहुंचे। (ब्यूरो अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन
तस्वीरें: सद्भावना रैली के बहाने सड़क पर निकली कांग्रेस
2 of 6
इस पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता के विरोध की आशंका पर कांग्रेस ने लाठी-डंडों के साथ पदयात्रा निकाली। भाजपाइयो ने सेंट जोन्स चौराहे पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सद्भावना रैली के बहाने सड़क पर निकली कांग्रेस
3 of 6
इस सद्भावना रैली के बहाने कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े दिनों बाद सड़क पर दिखे। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने रैली में कहा कि आर एस एस अफवाह फ़ैलाने में उस्ताद है। हम पर अंडे फैंकने वालों के बारे में पता चल गया कि वो खिचड़ी नही, अंडे पसन्द करते है।
तस्वीरें: सद्भावना रैली के बहाने सड़क पर निकली कांग्रेस
4 of 6
राजबब्बर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी जमीन से सवालो के जवाब देते है। यहां चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को सोनिया राहुल की पेशी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली जायेंगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: सद्भावना रैली के बहाने सड़क पर निकली कांग्रेस
5 of 6
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि बिहार की तरह यूपी में मोदी के विरोध में कोई नहीं लड़ रहा। इसलिए 2017 में कांग्रेस अकेले लड़ेगी। अजीत सिंह से समझौता होने की मुझे जानकारी नही।
तस्वीरें: सद्भावना रैली के बहाने सड़क पर निकली कांग्रेस
6 of 6
उन्होंने कहा कि सपा बिहार चुनाव में मोदी को फायदा दिलाने के लिए महा गठबंधन से अलग हुई थी। यही बसपा ने किया। अखिलेश सरकार नियुक्ति घोटालो में फसी हुई है। दंगे कराने में सरकार के लोग संलिप्त है। यूपी में सपा बसपा भाजपा से लड़ नही रहे, बल्कि सहयोग कर रहे हैं।