आखिरकार वह लम्हा आ गया जिसका पिछला कई दिनों से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के प्रशंसकों समेट समूचे क्रिकेट जगत को था। यह लम्हा था सचिन की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माइ वे’ के विमोचन का जो मुंबई में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में दुनिया के सामने आई।
विज्ञापन
सामने आई 'मास्टर' कथा, कई दिग्गज बने गवाह
2 of 10
इस किताब का विमोचन भले ही बुधवार को हुआ लेकिन इससे पहले ही यह कई सनसनीखेज खुलासों के कारण पहले से ही चर्चित हो गई है। सचिन की छवि क्रिकेट जगत में एक जेंटलमैन क्रिकेटर की रही है।
विज्ञापन
सामने आई 'मास्टर' कथा, कई दिग्गज बने गवाह
3 of 10
इस मौके पर भारतीय क्रिकेट के तमाम दिग्गज नजर आए। सचिन, द्रविड़, गांगुली और लक्ष्मण की चौकड़ी भी इसमें शामिल हुई। उन्होंने इस मौके पर कई राज भी खोले।
सामने आई 'मास्टर' कथा, कई दिग्गज बने गवाह
4 of 10
इस कार्यक्रम में सचिन का पूरा परिवार ही नहीं बल्कि उनके कई साथी खिलाड़ी और कई सेलिब्रिटी भी मौजूद थी।
विज्ञापन
सामने आई 'मास्टर' कथा, कई दिग्गज बने गवाह
5 of 10
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर ने खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार इस महान बल्लेबाज को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था और 17 वर्षीय सचिन के क्यूट लुक पर फिदा हो गई थी।
विज्ञापन
सामने आई 'मास्टर' कथा, कई दिग्गज बने गवाह
6 of 10
किताब का विमोचन सचिन ने खुद किया। सचिन ने सबसे पहले इस किताब की पहली कॉपी अपनी मां रजनी तेंदुलकर को भेंट की।
विज्ञापन
सामने आई 'मास्टर' कथा, कई दिग्गज बने गवाह
7 of 10
इस मौके पर सचिन ने एक कॉपी अपने गुरु रमाकांत अचरेकर को सौंपी। वैसे भी सचिन आने वाली पीढ़ी ही नहीं बल्कि अपने साथी खिलाड़ियों के लिए भी आदर्श रहे हैं। इसलिए सचिन की बातों को क्रिकेट में एक अध्याय की तरह देखा जाता है।
सामने आई 'मास्टर' कथा, कई दिग्गज बने गवाह
8 of 10
विमोचन के दौरान सचिन की बेटी भी नजर आई। इस किताब में सचिन ने कई खुलासे किए हैं। इसमें 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय हुए विवादास्पद मंकीगेट विवाद के बारे में भी खुलकर लिखा है। इस विवाद की शुरुआत सिडनी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स और भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के बीच हुए झगड़े से हुई थी।
सामने आई 'मास्टर' कथा, कई दिग्गज बने गवाह
9 of 10
इस विवाद में सायमंड्स ने हरभजन पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। सचिन ने खुलासा किया कि हरभजन पर नस्लभेदी आरोप लगाने पर उन्होंने दौरा रद्द करने तक की धमकी दे दी थी।
सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर ने इस मौके पर खुलासा करते हुए बताया, "मैं एक दोस्त के साथ अपनी मां को लेने एयरपोर्ट गई थी और तभी मैंने वहां सचिन को देखा। मेरी दोस्त ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट का वंडर ब्वॉय है। मैंने अपनी दोस्त से कहा कि यह कितना क्यूट है और तब मैं अपनी मां को भूलकर सचिन की ओर दौड़ पड़ी। सचिन काफी नर्वस हो गए थे और वह मेरी तरफ देख भी नहीं रहे थे। इसके बाद मैंने किसी तरह सचिन का नंबर हासिल किया और उन्हें फोन मिलाया।"