पाकिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के निकाह की चर्चा एक बार फिर गर्म है। स्थानीय मीडिया और ऑनलाइन पोर्टल पर इस तरह की खबरें आई थीं कि जरदारी ने अमेरिका स्थित डॉक्टर तनवीर जमानी से निकाह कर लिया है।
विज्ञापन
PICS: पाकिस्तान में अफवाह, इस हसीना से हुआ जरदारी का निकाह
2 of 8
हालांकि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दूसरे विवाह से इनकार किया है। जरदारी के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने ऐसी खबरों को महज अफवाह करार दिया।
विज्ञापन
PICS: पाकिस्तान में अफवाह, इस हसीना से हुआ जरदारी का निकाह
3 of 8
डॉ. तनवीर जमानी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहती हैं और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की कार्यकर्ता भी हैं।
PICS: पाकिस्तान में अफवाह, इस हसीना से हुआ जरदारी का निकाह
4 of 8
पाकिस्तानी मीडिया में आसिफ अली जरदारी के दूसरा निकाह करने की खबरें जोर-शोर से आ रही हैं। चर्चा थी कि जरदारी अमेरिकी मूल की पाकिस्तानी डॉक्टर तनवीर जमानी से 2011 में ही निकाह कर चुके हैं, अब उसे सार्वजनिक करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
PICS: पाकिस्तान में अफवाह, इस हसीना से हुआ जरदारी का निकाह
5 of 8
डॉ. तनवीर जमानी से इससे पहले जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी बात का सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया, जिससे इन अफवाहों को और बल मिला।
विज्ञापन
PICS: पाकिस्तान में अफवाह, इस हसीना से हुआ जरदारी का निकाह
6 of 8
इसके बाद जब दोबारा ऐसी अफवाहें उड़ीं तो डॉ. तनवीर जमानी ने शादी की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी जरदारी से शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
PICS: पाकिस्तान में अफवाह, इस हसीना से हुआ जरदारी का निकाह
7 of 8
जरदारी के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जरदारी बेनजीर भुट्टो के पति के तौर पर ही जीयेंगे और मरेंगे।
PICS: पाकिस्तान में अफवाह, इस हसीना से हुआ जरदारी का निकाह
8 of 8
बाबर ने कहा कि पिछले कुछ समय से तनवीर जमानी नामक महिला को टीवी चैनलों पर पीपीपी नेता और प्रवक्ता के तौर पर दिखाया जा रहा है। यह मनगढ़ंत बात मीडिया के जरिए फैलाई जा रही है कि जरदारी ने उस महिला से विवाह कर लिया है।