कालिंदीकुंज कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह दो मकानों को तोड़ने से गुस्साए लोगों ने खुर्जा विकास प्राधिकरण (केडीए) दफ्तर के सामने स्टेट हाईवे (एनएच-91) पर जाम लगाकर हंगामा काटा और वाहनों पर पथराव किया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा)
विज्ञापन
खुर्जा: मकान गिराने पर जमकर हंगामा, पथराव
2 of 5
हालांकि पथराव में नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं हे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस बल ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
खुर्जा: मकान गिराने पर जमकर हंगामा, पथराव
3 of 5
कालिंदीकुंज कालोनी के लिए केडीए ने वर्ष 2004 में भूमि अधिग्रहण किया तो उसमें आबादी का कुछ हिस्सा भी था। उस जमीन पर वर्ष 1999 से देवी शरण, अशोक, सतीश समेत 15 परिवार रहते थे। इन लोगों को केडीए ने कांशीराम आवास में भूखंड दे दिए लेकिन इन परिवारों ने यहां पर कब्जा नहीं छोड़ा।
खुर्जा: मकान गिराने पर जमकर हंगामा, पथराव
4 of 5
मामला मंडलायुक्त मेरठ के यहां लंबित है। बृहस्पतिवार सुबह केडीए के कर्मचारियों ने प्लॉट नंबर 784 में जेसीबी चलवाकर दो खाली मकान ध्वस्त कर दिए। बिना सूचना कार्रवाई से से लोग भड़क उठे और केडीए कार्यालय के सामने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा कर रहे लोगों ने वाहनों पर पथराव भी किया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम इंदू प्रकाश और सीओ आरएल निरंजन ने भीड़ को समझाकर शांत कराया, तब जाकर हाईवे पर यातायात बहाल हुआ।