फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भागवत ने भीड़ में खड़े होकर देखा ‘भरत मनावन’

विज्ञापन
1 of 6
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को संवाद और प्रकाश सज्जा में अपनी तरह की विश्व की अनूठी रामलीला में करीब चार घंटे तक ‘भरत मनावन’ का मंचन देखा। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर)
विज्ञापन

जब भागवत ने भीड़ में खड़े होकर देखा ‘भरत मनावन’

2 of 6
दो जगहों पर हुई इस लीला को देखने के लिए उन्हें कुछ देर भीड़ के बीच खड़े भी रहना पड़ा। छेदू पहलवान के अखाड़े पर हुई लीला में वह पैदल पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं के साथ खड़े संघ प्रमुख लीला के भावों में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

जब भागवत ने भीड़ में खड़े होकर देखा ‘भरत मनावन’

3 of 6
रामनगर की रामलीला में गुरुवार को भरत मनावन के प्रसंग का मंचन हुआ। इसे देखने के लिए आरएसएस प्रमुख शाम 5:15 बजे कार से सीधे लीला स्थल पर पहुंचे। परंपरागत तरीके से एक तरफ पूर्व काशी रियासत के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह हाथी पर सवार थे। दूसरी ओर छेदू पहलवान के अखाड़े पर संघ प्रमुख मौजूद थे।

जब भागवत ने भीड़ में खड़े होकर देखा ‘भरत मनावन’

4 of 6
भीड़ में कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर वह लीला का आनंद लेते रहे। यहां की लीला में भरतजी भारद्वाज आश्रम से चित्रकूट के लिए रवाना होते हैं और इसी के साथ लीला विराम लेती है।
विज्ञापन

जब भागवत ने भीड़ में खड़े होकर देखा ‘भरत मनावन’

5 of 6
इसके बाद अनंत नारायण सिंह संध्या करने गए। तब भागवत पास के ही रामबाग पोखरे के पास स्थित दुर्गा मंदिर तक कार से पहुंचे। वहां मां की उन्होंने आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भागवत ने भीड़ में खड़े होकर देखा ‘भरत मनावन’

6 of 6
इसके बाद मंदिर से वह रामबाग पोखरे पर पहुंचे, जहां चित्रकूट में आगे की लीला का मंचन हुआ। यहां जब संघ प्रमुख पहुंचे तब कुर्सी लगी थी। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच रात नौ बजे मेहताबी रोशनी में आरती हुई। इसके बाद भागवत चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें