इलाहाबाद से जम्मू जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने जोर का झटका दिया है। इलाहाबाद से जम्मू के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के सभी यात्रियों का बिना किसी सूचना के रिजर्वेशन निरस्त कर दिया है। रेलवे अफसरों ने कहा है कि इस ट्रेन में यात्रियों को अपना दुबारा रिजर्वेशन कराना होगा। ट्रेन मंगलवार को अपने समय से रवाना होगी। सिर्फ तकनीकी कारणों से ही रिजर्वेशन निरस्त किया गया है। सूत्रों की माने तो यात्रियों का रिजर्वेशन इसलिए निरस्त किया गया है क्योंकि रेल प्रशासन ने किराये में स्पेशल सरचार्ज नहीं जोड़ा है। ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद।
विज्ञापन
बिना सूचना यात्रियों के टिकट रेलवे ने किए निरस्त, जानिए वजह
2 of 6
फिलहाल रेलवे की इस लापरवाही का असर सैकड़ों यात्री भुगतेंगे। क्योंकि 30 अक्तूबर तक सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन की अधिकांश बर्थ भर चुकी है और यात्रियों को फिर से रिजर्वेशन के लिए जद्दोजहद करनी होगी।
विज्ञापन
बिना सूचना यात्रियों के टिकट रेलवे ने किए निरस्त, जानिए वजह
3 of 6
पिछले सप्ताह ही रेल प्रशासन ने इलाहाबाद से जम्मूतवी के लिए सीधी ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। 12 जनरल, चार स्लीपर, दो एसी थ्री, एक एसी टू एवं दो एसएलआर कोच वाली इस ट्रेन का संचालन इलाहाबाद से 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 अक्तूबर को होना है। सभी तिथियों में ट्रेन की ज्यादातर बर्थ फुल हो गई है। इस बीच रेलवे ने सोमवार को गाड़ी संख्या 04113/04114 इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल के सभी आरक्षित टिकट निरस्त कर दिए।
बिना सूचना यात्रियों के टिकट रेलवे ने किए निरस्त, जानिए वजह
4 of 6
रेलवे अफसर इसे तकनीकी कारण बता रहे हैं और यात्रियों को उनका पूरा रिफंड भी देने की बात कही जा रही है लेकिन अचानक टिकट निरस्त क्यों किया गया, इस बारे में अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो स्पेशल ट्रेनों में रेलवे अतिरिक्त सरचार्ज लेता है, लेकिन इलाहाबाद-जम्मूतवी के पीआरएस में इसकी फीडिंग नहीं की गई। इस चूक की वजह से रेलवे ने उक्त सभी तिथियों में यात्रियों के आरक्षण निरस्त कर दिए। हालांकि ट्रेनें संबंधित तिथियों में जरूर चलेंगी लेकिन उसमें यात्रियों को फिर से अपना रिजर्वेशन कराना होगा।
विज्ञापन
बिना सूचना यात्रियों के टिकट रेलवे ने किए निरस्त, जानिए वजह
5 of 6

6 of 6
बता दें कि 13 अक्तूबर को इलाहाबाद से जो ट्रेन रवाना होनी है उसमें स्लीपर, थर्ड एसी एवं टू एसी की कुल 466 बर्थ है। इसके अलावा बहुत से यात्रियों ने प्रतीक्षा सूची का भी टिकट लिया था। ऐसे में सिर्फ मंगलवार को ही इस ट्रेन में जिनके रिजर्वेशन थे उनकी संख्या 500 के पार रही। बिजय कुमार, सीपीआरओ एनसीआर ने कहा कि ‘ट्रेन निरस्त नहीं की गई है। ट्रेन मंगलवार को समय से रवाना होगी। सिर्फ तकनीकी कारणों से यात्रियों के रिजर्वेशन निरस्त किए गए। यात्री दुबारा अपना रिजर्वेशन करवा सकते हैं।’