आखिरकार 56 दिन की छुट्टियां बिताकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी घर वापस लौटे आए। राहुल के आने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाने जुट गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
2 of 6
राहुल गांधी बैंकाक से थाई एयरवेज के विमान से सुबह 11.45 बजे दिल्ली पहुंचे। जिस समय राहुल अपने घर पहुंचे उन्होंने गहरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ उनके सुरक्षा गार्ड भी थे। लेकिन वहां इंतजार कर रहे मीडिया के लोगों से बात किए बिना राहुल घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
3 of 6
सूत्रों के मुताबिक राहुल का विमान सुबह 10.35 बजे पहुंचने वाला था लेकिन 40 मिनट की देरी से पहुंचा। थोड़ी देर बाद राहुल 12, तुगलक रोड स्थित अपने आवास चले गए जहां उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बहन प्रियंका उनका इंतजार कर रही थीं।
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
4 of 6
राहुल के पहुंचने के साथ-साथ ही उनके लौटने की अटकलें भी समाप्त हो गईं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निवास के बाहर पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। मालूम हो कि 23 फरवरी को संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले राहुल अवकाश पर चले गए थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
5 of 6
हालांकि इस बात की जानकारी किसी को नहीं है कि आखिर उन्होंने अपनी छुट्टियां कहां बिताई। इससे पहले पार्टी की ओर से कहा गया था कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हालिया घटनाओं और पार्टी के भविष्य पर चिंतन के लिए कुछ समय मांगा था। इस बीच, यह भी अटकलें चलती रहीं कि वह पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकने के कारण खुश नहीं थे, हालांकि पार्टी ने इसका औपचारिक रूप से खंडन किया था।
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
6 of 6
राहुल की अनुपस्थिति में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोनिया के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने की जोरदार वकालत की। बता दें कि राहुल की वापसी भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली से पहले हुई है।