फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

विज्ञापन
1 of 13
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसान देश को शक्ति देता है। वह बोले कि किसान को नहीं मालूम कि कब उसकी जमीन उससे छीन ली जाएगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

2 of 13
राहुल ने कहा ‌कि आज देश का किसान घबराया हुआ है। देश की सरकार उद्योगपतियों की है। हमारी सरकार ने किसान की हरमुमकिन मदद की है। मोदी पर हमला करते होते हुए कहा कि मोदी ने उद्योगपतियों से हजारों करोड़ रुपए लेकर चुनाव जीता है। अब भूमि अधिग्रहण बिल के बहाने मोदी अपना कर्जा उतारेगी।

विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

3 of 13
राहुल ने कहा कि मोदी गुजरात के बाद अब पूरे देश की जमीन छीन लेंगे। साथ ही, विदेश में जाकर मोदी के दिए बयान की भी निंदा की। मोदी ने विदेश में कहा था कि उन्होंने भारत में अभी तक पचास साल का कचरा साफ किया है।

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

4 of 13
इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से किसानों के हित में काम किया है। कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव के दौरान मोदी ने किसानों के हित में काम करने का वादा किया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

5 of 13
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में फर्क है और सरकार का भूमि अधिनियम किसानों के खिलाफ षड्यंत्र है।

विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

6 of 13
दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान खेत मजदूर रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2013 में भूमि अधिग्रहण क़ानून भाजपा समेत सबकी सहमति से बनाया गया था और उसमें किसानों के हितों का ध्यान रखा गया था। सोनिया का आरोप था कि मोदी सरकार यूपीए के भूमि बिल में संशोधन करके किसानों की जमीन से निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

7 of 13
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले 11 महीने में किसानों की हालत बदतर हुई है। मोदी सरकार ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से गेहूं खरीदने के लिए बड़े पैमाने पर समझौते किए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। यूरिया की बड़े पैमाने में कमी है जिससे कालाबाज़ारी बढ़ी है। खाद के अनुदान में कमी से किसान कर्ज के जाल में फंस गया है।

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

8 of 13
सोनिया ने कहा कि जो लोग चुनाव प्रचार में दावा करते थे कि अब देश में किसान आत्महत्या नहीं करेंगे, वो अब कहां है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। इनके दिल में कुछ और है, जबान पर कुछ और होता है।

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

9 of 13
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों के लिए जो योजनाएं बनाई थी मोदी सरकार ने उनके बजट में कटौती की है। इसका सीधा असर गरीबों पर पड़ेगा।

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

10 of 13
हरियाणा कांग्रेस की नेता किरण सिंह को मंच पर संभालते राहुल गांधी।

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

11 of 13
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में फर्क है और सरकार का भूमि अधिनियम किसानों के खिलाफ षड्यंत्र है। रामलीला मैदान में किसान खेत मजदूर रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

12 of 13
उन्होंने कहा कि 2013 में भूमि अधिग्रहण क़ानून भाजपा समेत सबकी सहमति से बनाया गया था और उसमें किसानों के हितों का ध्यान रखा गया था। सोनिया का आरोप था कि मोदी सरकार यूपीए के भूमि बिल में संशोधन करके किसानों की जमीन से निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल ने संभाला कांग्रेस नेता को मंच पर, क्यों?

13 of 13
राम लीला मैदान में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में राहुल गांधी ने किसानों की बड़ी रैली को संबोधित किया। एक वक्त जब राहुल ने खुद संभाला कांग्रेस की कार्यकर्ता को। मंच पर हरियाणा की नेता किरण सिंह को कुछ ऐसे संभाला राहुल गांधी ने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें