फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

विज्ञापन
1 of 23
मेडिसन स्क्वायर गार्डेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक भाषण दिया। तस्वीरों में देखिए मोदी के भाषण के 22 बेहतरीन डायलॉग।

विज्ञापन

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

2 of 23
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोश से सराबोर और खचाखच भरे मेडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतवंशियों से उनके सपनों का भारत बनाकर उनका कर्ज चुकाने का वादा किया।
विज्ञापन

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

3 of 23
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अमेरिकी भारतीयों के लिए कई तोहफों का ऐलान किया।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

4 of 23
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीआईओ कार्ड धारकों की वीजा की कई समस्याएं हैं, सरकार उन्हें आजीवन वीजा देगी। लंबे समय तक भारत में रहने वालों को पुलिस थाने जाना पड़ता है, अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। पीआईओ और ओसीआई स्कीम में अंतर से कई समस्याएं पैदा होती हैं। हम दोनों को मिलाकर एक स्कीम बनाएंगे।
विज्ञापन

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

5 of 23
मोदी ने कहा कि पर्यटन के लिए आने वाले अमेरिकी नागरिकों को लंबी अवधि का वीजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

6 of 23
मोदी ने कहा कि भारत में जल्द ही वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

7 of 23
करीब 20 हजार लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने जन भागीदारी से देश के विकास का भरोसा दिलाया।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

8 of 23
उन्होंने कहा कि सरकारें अकेले अपने दम पर विकास नहीं कर सकती हैं। सरकारें केवल योजनाएं ही लागू कर सकती हैं।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

9 of 23
मोदी ने कहा कि भारत के पास ऐसी तीन चीजें हैं जो दुनिया में किसी देश के पास नहीं। पहली लोकतंत्र जोकि हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। दूसरी युवा शक्ति, देश की 65 फीसदी जनसंख्या 35 साल से कम की है। तीसरी चीज है मांग। सवा अरब लोगों के देश को दुनिया ललचाई नजरों से देख रही है।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

10 of 23
मोदी ने कहा‌ कि लोग मुझसे बड़े विजन की बात करते हैं लेकिन मैं छोटा आदमी हूं और मेरा मन छोटे छोटे कामों में लगता है। मेरा इरादा छोटे लोगों के लिए बड़े काम करने का है। ऐसी ही छोटी छोटी बातों से देश का भाग्य बदलेगा।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

11 of 23
मोदी ने कहा कि मैंने पूरे देश में शौचालय बनाने का फैसला किया है।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

12 of 23
पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें इस बात पर गर्व करती थीं कि उन्होंने कौन-कौन से नए कानून बनाए। जबकि मैंने पुराने बेकार कानूनों को हटाने का काम शुरू किया है।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

13 of 23
मोदी ने कहाकि अगर हर दिन मैं एक पुराने, अप्रचलित कानून खत्म कर सकता हूं तो मुझे बेहद खुशी होगी। हम गवर्नेंस को आसान, सरल और लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप बनाना चाहते हैं।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

14 of 23
मोदी ने कहा कि 2019 में गांधी की 150वीं जयंती होगी। क्या 2019 में हम गांधी के चरणों में स्वच्छ भारत दे सकते हैं।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

15 of 23
मोदी ने कहा कि सवा सौ करोड़ देशवासी मिलकर सफाई के लिए काम करेंगे तो कोई ताकत नहीं जो भारत को गंदा कर सके।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

16 of 23
मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका की तुलना करते हुए कहा कि दुनिया भर के लोग रहने के लिए अमेरिका आते हैं लेकिन भारतीय दुनिया भर में जाते हैं।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

17 of 23
मोदी ने कहा कि गंगा अभियान पर लोगों ने मुझसे कहा कि ऐसे कठिन काम हाथ में न लो। मैं कहता हूं कि अगर आसान काम करने होते तो जनता मुझे पीएम नहीं बनाती।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

18 of 23
मोदी ने ‌कहा कि सवा सौ करोड़ लोगों की आस्था गंगा में है और मेरी उनकी आस्था में आस्था है। देश की 40 फीसदी जनसंख्या की गतिविधि गंगा से जुड़ी है, इसलिए गंगा की सफाई बड़ा आर्थिक एजेंडा भी है।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

19 of 23
मेडिसन स्क्वायर पर आयोजित कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक अमेरिका सांसदों ने भी हिस्सा लिया।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

20 of 23
यह पहला मौका है जब भारतीय-अमेरिकी समुदाय द्वारा आयोजित किसी कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में अमेरिकी सांसदों ने हिस्सा लिया हो।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

21 of 23
इन सांसदों में बेहद शक्तिशाली सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट मेनेंडीज, इंडियाना के सीनेटर जो डोन्नेल्ली और न्यूजर्सी के सीनेटर कोरी बूकर जैसी हस्तियां शामिल थीं। दक्षिण कैरोलिना की भारतीय मूल की गवर्नर निक्की हेली भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

22 of 23
रधानमंत्री ने कहा कि पहले भारत को विदेश के लोग सांप-सपेरों का देश समझते थे लेकिन हमारी युवा शक्ति और सूचना प्रौद्योगिकी ने इस मिथक को तोड़ा।
विज्ञापन

मेडिसन पर इसलिए मोदी के दीवाने हो गए अमेरिकी

23 of 23
मोदी ने ‌कहा कि अब हमारा देश सांप सपेरों का नहीं माउस का देश से जाना जाता है। ताइवान के एक शख्स ने जब कहा कि आपका देश तो सपेरों का देश है तो मैंने कहा कि हमारे पूर्वज सांप से खेलते थे, हम तो माउस से खेलते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें