प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के विकास के लिए केंद्र और राज्यों को मिल कर टीम इंडिया के तौर पर काम करने की अपील की।
विज्ञापन
जब पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिखाई उंगली!
2 of 9
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ इस्को के इस्पात संयंत्र के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में मोदी ने बंगाल के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि किसी दौर में पूरे देश की आर्थिक डोर इसी राज्य के हाथों में थी।
विज्ञापन
जब पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिखाई उंगली!
3 of 9
उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल अपना गौरवशाली अतीत दोबारा हासिल करने के बाद देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने राज्यों के साथ मिल कर काम करने का संकल्प दोहराया और कहा कि अतीत में दोनों के बीच संबंधों में कड़वाहट रही है। लेकिन देश को प्रगति की राह पर तेजी से आगे की ओर ले जाने के लिए इन दोनों का मिलकर काम करना जरूरी है।
जब पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिखाई उंगली!
4 of 9
उन्होंने देश के विकास के लिए दलगत राजनीति की संकीर्णता से ऊपर उठने और राजनीतिक मतभेद भुलाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया कि तमाम मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मिल कर टीम इंडिया की तरह काम करते हुए देश को प्रगति और खुशहाली की राह पर आगे ले जाने की दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन
जब पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिखाई उंगली!
5 of 9
उन्होंने बांग्लादेश के साथ हुए जमीन सीमा समझौते को टीम इंडिया की कामयाबी की नायाब मिसाल करार दिया। मोदी ने कहा कि इस मामले में बंगाल, असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों ने दिल्ली के साथ जिस तरह मिल कर काम किया है वह गर्व का विषय है।
विज्ञापन
जब पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिखाई उंगली!
6 of 9
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया बनने की स्थिति में हम तमाम आंतरिक और अंतरराष्ट्रीय मुददों को आसानी से सुलझा सकते हैं। मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत के दूसरे राज्यों के विकास और पड़ोसी देशों के संबंधों की बेहतरी में बंगाल की भूमिका बेहद अहम है।
विज्ञापन
जब पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिखाई उंगली!
7 of 9
ममता के हालिया बांग्लादेश दौरे के दौरान उनकी असरदार भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे बांग्लादेश की नजरों में भारत की अहमियत काफी बढ़ी है।
जब पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिखाई उंगली!
8 of 9
उन्होंने कहा कि बंगाल के विकास के बिना पूर्वी भारत का विकास नहीं हो सकता। मोदी ने देश में उपलब्ध लौह अयस्क और दूसरे खनिजों के आधार पर उत्पादन बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हम लौह अयस्क का निर्यात कर विदेशों से स्टील का आयात करते रहे हैं। यह तो ऐसा ही हुआ कि हम गेहूं का निर्यात करें और रोटियां आयात करें। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए इस पर रोक लगाना जरूरी है।