माघी पूर्णिमा पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री सुबह सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने और लंगर छकने के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यहां मेधावियों को उपाधि और पदक से नवाजने के बाद प्रधानमंत्री ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
2 of 18
मोदी ने विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय को दिव्यदृष्टा और दूरदर्शी बताते हुए याद किया। पीएम ने उपाधि पाने वाले युवाओं से कहा कि यह दीक्षांत समारोह है।
विज्ञापन
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
3 of 18
इसे शिक्षांत समारोह न समझें। यह नई प्रेरणा का अवसर है। आपके अंदर का जिज्ञासु विद्यार्थी कभी मुरझाना नहीं चाहिए।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
4 of 18
होनहार विद्यार्थियों से कहा कि सपने बड़े देखिए और दुनिया के लिए कुछ करिए। पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि देश-दुनिया के सामने बड़ी चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
5 of 18
उनके बीच आपकी भूमिका क्या हो, इसे तलाशें। कुछ ऐसा करें कि लोग युगों तक याद करें। नए-नए अनुसंधान के बारे में सोचें। महज डिग्री के लिए पढ़ने का क्या मतलब है।
विज्ञापन
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
6 of 18
आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल (अनुवांशिक रक्त विकार) जैसी गंभीर बीमारी के इलाज का सही तरीका अब तक नहीं खोजा जा सका है। क्या ऐसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने का कोई उपाय हम खोज सकते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
7 of 18
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से परेशान है। पूरी दुनिया पेरिस में जुटी थी। 2030 तक धरती का तापमान दो डिग्री कम करना है। क्या हम यह चुनौती स्वीकार कर सकते हैं। हमारे भीतर तमाम तत्व ज्ञान है।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
8 of 18
हम दुनिया को परिवार और ब्रह्मांड को कुनबा मानते हैं। पूछा कि क्या हम दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए कोई रास्ता निकाल सकते हैं। पीएम ने युवा शक्ति से कहा कि प्रकृति के साथ संघर्ष नहीं संवाद होना चाहिए।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
9 of 18
बताया कि अमेरिका, फ्रांस, भारत और बिल गेट्स का स्वयंसेवी संगठन मिलकर इस मसले पर काम कर रहे हैं। पहली बार दुनिया के 122 देशों का संगठन बना है, भारत जिसका अध्यक्ष है। इससे तो हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
10 of 18
मंच के सामने बायीं ओर की दीर्घा की ओर हाथ से इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां मेरे कुछ खास मेहमान बैठे हैं। ये सेंट्रल हिंदू स्कूल के बच्चे हैं, दीक्षांत देखने आए हैं कि इसमें होता क्या है।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
11 of 18
जो बच्चे आज यहां दीक्षांत देख रहे हैं, वे भी आगे ऐसे ही दीक्षांत में मेडल पाने की ललक पालेंगे। मेरा अनुरोध है कि आज जिन्हें यहां पदक मिले हैं, वे इन बच्चों से जरूर मिलें। इनसे बातें करें और अपने अनुभव साझा करें।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
12 of 18
दीक्षांत भाषण समाप्त करने के बाद मोदी दो मिनट बाद दोबारा माइक पर आए और कहा कि मुझे विनम्रतापूर्वक कहना है कि बीएचयू से मेरे पास पत्र आया था कि वे मुझे डॉक्टरेट की उपाधि देना चाहते हैं।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
13 of 18
उन्होंने कहा आप बुरा मत मानना, मैं इस काबिल नहीं, इसी वजह से इनकार किया। मैं कहीं भी डिग्री नहीं लेता। बीएचयू आना और शताब्दी दीक्षांत समारोह में शामिल होना ही मेरे लिए गौरव की बात है। मोदी ने कहा कि बनारस ने मुझे जो दिया है वह कोई विश्वविद्यालय नहीं दे सकता। बनारस का कर्जदार हूं।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
14 of 18
प्रधानमंत्री मोदी सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने के बाद संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। माना जा रहा था कि पीएम वहां सबद कीर्तन में भी शामिल होंगे मगर दर्शन-पूजन के बाद वे बीएचयू के लिए रवाना हो गए।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
15 of 18
शताब्दी दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वविद्यालय के तीन मेधावी विद्यार्थियों प्रशस्ति सिंह, धीरज कुमार पांडेय और श्रीकांत मिश्र को चांसलर मेडल, बीएचयू मेडल और स्वर्गीय महाराजा विभुति नारायण सिंह स्वर्ण पदक से नवाजा। इनके अलावा 30 अन्य मेधावी विद्यार्थियों को बीएचयू मेडल प्रदान किया। समारोह में कुल 11646 विद्यार्थयों को उपाधि दी गई।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
16 of 18
सीर गोवर्धन में सोमवार को संत रविदास की 639वीं जयंती उत्सव में शामिल होने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविदासिया धर्म से संबंधित तोहफे भेंट किए गए। रविदासिया धर्म के ‘हरि’ निशान वाली चांदी की छड़ी के अलावा सोने के फ्रेम में रविदास मंदिर का चित्र और सरोपा मंदिर के पुजारी मंदीप दास ने दिया।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
17 of 18
प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए ये खास तोहफे संत निरंजन दास महाराज पंजाब से बनवाकर लाए थे लेकिन संयोग ऐसा था कि वह खुद इस मौके पर मौजूद नहीं रहे।
तस्वीरें: पीएम मोदी संग बच्चों ने देखा दीक्षांत समारोह
18 of 18
पुजारी ने मंदिर के अतिथि सभागार में चांदी के पत्तर से मढ़ी हुई रविदासिया धर्म के ‘हरि’ निशान वाली चार फीट की छड़ी के अलावा रविदास मंदिर के स्वर्ण मॉडल का चार फीट लंबा और चार फुट चौड़ा स्मृति चिह्न प्रधानमंत्री को भेंट किया। सोने के फ्रेम में मढ़वाए गए स्मृति चिह्न में संत गुरु रविदास का भी चित्र है। पीएम को अंगवस्त्रम के अलावा सरोपा भी भेंट किया गया।