राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे। पश्चिमी देशों के छह दिवसीय दौरे का उनका यह पहला पड़ाव है। जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
जॉर्डन पहुंचे राष्ट्रपति, कूटनीतिक रिश्तों को देंगे नए आयाम
2 of 6
हुसैनी महल में राष्ट्रपति और उनके साथ पहुंचे भारतीय प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतिनिधि स्तर की बातचीत शुरू होने से पहले प्रणब और किंग के बीच आधा घंटे तक वार्ता हुई।
विज्ञापन
जॉर्डन पहुंचे राष्ट्रपति, कूटनीतिक रिश्तों को देंगे नए आयाम
3 of 6
इसके बाद शहंशाह अब्दुल्ला ने भारतीय राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति जॉर्डन में दो दिन ठहरेंगे। इस दौरान वह जॉर्डन यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे।
जॉर्डन पहुंचे राष्ट्रपति, कूटनीतिक रिश्तों को देंगे नए आयाम
4 of 6
भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भी वह शिरकत करेंगे। इसके बाद वह फलस्तीन और इस्राइल का भी दौरा करेंगे। दौरे की शुरुआत करने से पहले राष्ट्रपति ने इसे ऐतिहासिक करार दिया।
विज्ञापन
जॉर्डन पहुंचे राष्ट्रपति, कूटनीतिक रिश्तों को देंगे नए आयाम
5 of 6
उन्होंने कहा कि दोनों देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक ही दृष्टिकोण रखते हैं। प्रणब ने कहा कि हम धार्मिक कट्टरवाद और आतंकवाद को किसी भी रूप में सिरे से नकारते हैं।
जॉर्डन पहुंचे राष्ट्रपति, कूटनीतिक रिश्तों को देंगे नए आयाम
6 of 6
बता दें कि प्रणब पहले भारतीय राष्ट्रपति हैं, जो 65 सालों में पहली बार जॉर्डन पहुंचे हैं। यहां वह दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों को बेहतर बनाने पर जोर देंगे। पश्चिमी देशों के अपने इस छह दिवसीय दौरे के दौरान वह तीनों देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्ते बेहतर बनाने को लेकर वार्ता करेंगे।