फर्रुखाबाद में मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी कल्लू पाल की मंगलवार की शाम गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब दस बजे कल्लू के परिजन सहित मोहल्ले के दो सौ महिला पुरुष समर्थक लोहिया अस्पताल पहुंचे। इन लोगों ने आरोप लगाया कि नखास चौकी प्रभारी मोहम्मद आसिफ के इशारे पर कल्लू की हत्या की गई।
विज्ञापन
महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?
2 of 8
भड़के परिजनों और समर्थकों ने लोहिया अस्पताल परिसर के दोनों गेट बंद कर दिए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए आवास विकास तिराहा पहुंचे और तिराहा पर जाम लगा दिया। सड़क पर लगे यातायात डिवाइडर को भी तोड़ डाला। जाम की सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी डीसी कुमार और सिपाही राधाकृष्ण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?
3 of 8
इस दौरान प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं चौकी प्रभारी से भिड़ गईं। उनकी वर्दी फाड़ने व बिल्ले नोचने की कोशिश के साथ महिलाओं इनका डंडा छीनने की भी कोशिश की। धक्कामुक्की होने पर चौकी प्रभारी डीसी कुमार ने पुलिसिया रौब झाड़ा तो मामला बिगड़ गया। उपद्रवियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?
4 of 8
इस पर चौकी प्रभारी भाग निकले तो आक्रोशित लोग उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। इस पर चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी पास में ही डा. सर्वेश कनौजिया के अस्पताल में घुस गए। गुस्साए लोगों ने पथवार शुरू कर दिया। पत्थर लगने से सिपाही राधा कृष्ण लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?
5 of 8
प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के बाहर खड़ी दर्जनों बाइकें और साइकिलें भी तोड़ डालीं। यहां बवाल के बाद भीड़ लोहिया अस्पताल लौटी और फिर अस्पताल गेट पर हंगामा शुरू हो गया। अस्पताल के शीशे और लाइटें फोड़ दीं। टूटा कांच लगने से सुनार वाली गली का सूरज मरणासन्न हो गया।
विज्ञापन
महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?
6 of 8
प्रदर्शनकारियों ने मेडिकल कराने आए कायमगंज के सिपाही विकास को भी पीटा गया। उपद्रव के दौरान अस्पताल के डाक्टर, नर्स और मरीज सहमे रहे। बवाल की जानकारी के एक घंटा बाद फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?
7 of 8
पूरा घटनाक्रम करीब तीन घंटे चलता रहा, लेकिन कोई भी आला अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे पुलिस कल्लू का शव लेकर मोर्चरी पहुंची तो वहां भी कुछ लोग पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?
8 of 8
देर शाम लोहिया अस्पातल के चिकित्सक राजकिशोर ने भीड़ के अस्पताल में घुसने और तोड़फोड़ के मामले की तहरीर दी। दूसरी तरफ बढ़पुर निवासी मंजेश कटियार ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड, फायरिंग करने की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों की मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।