प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली मथुरा के गांव नगला चंद्रभान जाएंगे। मोदी के आगमन की सूचना से गांव में अद्भुत उत्साह का वातावरण है। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा)
विज्ञापन
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
2 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं से रूबरू होंगे। यहां लगी प्रतिमा को भी सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
3 of 10
गांव के बीच स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक स्थल को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पंडित जी के जीवन से जुड़े वृत्तचित्र यहां लगाए जा रहे हैं। स्मारक स्थल को नया रूपरंग दिया जा रहा है।
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
4 of 10
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सांसद हेमामालिनी भी दीनदयाल धाम पहुंचीं। यहां सभा स्थल की तैयारियों को देखने के बाद उन्होंने स्मारक पर जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और स्वयंसेवकों से चल रहे कामों की जानकारी ली।
विज्ञापन
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
5 of 10
मोदी के आगमन को लेकर गांव का हर व्यक्ति खेत खाली होने के बाद भी इस वक्त व्यस्त है। कोई घर की रंगाई में जुटा है तो कोई दीवारों को संवार रहा है। पुरानी तस्वीरों को हटाकर नई पेंटिंग लगाई जा रही हैं। गांव की महिलाएं भी घर के द्वार पर स्वास्तिक बनाने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
6 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। प्रस्तावित जन कल्याण रैली, मंच, हेलीपैड स्थल, पार्किंग और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। रैली में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास आधा किमी के इलाके को एंटी माइंस और एंटी सेबोटेज मशीन से जांच कर संदिग्ध वस्तु रहित (स्ट्रलाइज्ड) जोन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
7 of 10
दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के पीछे वाली सड़क को करीब चौदह साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के आगमन के दौरान दुरुस्त कराया गया था। इस मार्ग पर बनी नालियों के टूटने से यह सड़क अस्थाई तालाब बन चुकी थी। अब इसे फिर से ठीक किया जा रहा है।
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
8 of 10
नगला चंद्रभान निवासी 90 वर्षीय रमाशंकर पचौरी कहते हैं कि अहो भाग्य हैं हमारे, जो विश्व पटल पर डंका बजा रहे प्रधानमंत्री इस छोटे से गांव आ रहे हैं। देश के नेता के स्वागत के लिए अद्भुत उत्साह गांव में है।
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
9 of 10
ग्राम प्रधान गिरधारी लाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारी गांववासी भी कर रहे हैं। यह गांव के लिए सौभाग्य पूर्ण है। उम्मीद है कि देश के विकास के साथ गांव के विकास का भी पीएम के आगमन से रास्ता खुलेगा।
अब 'पंडित जी' के गांव जाएंगे मोदी, जानें कौन हैं 'पंडित जी'
10 of 10
डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को पूरे इलाके का नक्शा तैयार कराया और सुरक्षा इंतजाम संबंधी निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि झांसी रेंज, बरेली जोन, आगरा मंडल के अलावा जरूरत पड़ने पर अन्य जोन से विशेष सुरक्षा बल बुलाए जाएंगे। उन्होंने स्मारक समिति के मंत्री डॉ. रोशनलाल और महोत्सव समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल से चर्चा भी की।