फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल की 18वीं सदी की एक तलवार तथा महात्मा गांधी की डायरी का एक पेज उपहार में दिया है। पन्ने पर राष्ट्रपिता ने अपने हाथ से कुछ नोट लिखे हैं।
विज्ञापन

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

2 of 10
पुतिन ने बुधवार रात क्रेमलिन में मोदी से मुलाकात के दौरान ये दोनों चीजें भेंट कीं। मोदी ने ट्वीट कर पुतिन से मिले उपहारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

3 of 10
उन्होंने बताया कि तलवार बंगाल के नजाफी वंश की है। इस पर चांदी से बेहद महीन कारीगरी की गई है।

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

4 of 10
मोदी ने उपहारों के लिए रूसी राष्ट्रपति का आभार जताया है।
विज्ञापन

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

5 of 10
वहीं प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर (एनसीएमसी) का दौरा किया। पीएम यहां करीब आधे घंटे रुके और संस्था के काम करने के तरीके के बारे में जाना।
विज्ञापन

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

6 of 10
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा कि यह सीखने वाली सुबह रही। पीएम ने एमरकॉम का दौरा किया।
विज्ञापन

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

7 of 10
यहां हर दिन 2.4 लाख कर्मचारी काम करते हैं। 62 हजार उपकरण यूनिट का इस्तेमाल होता है। एनसीएमसी रूस में आपात स्थिति से निपटने का सबसे बड़ा केंद्र है। इसे एमरकॉम या आपात स्थिति नियंत्रण मंत्रालय भी कहते हैं। यह एक बहुस्तरीय समन्वय केंद्र हैं, जहां से लोगों को खतरों के प्रति आगाह किया जाता है।

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

8 of 10
साथ ही संस्था मुश्किल समय में संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय का काम करती है। एमरकॉम में नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम और वैश्विक निगरानी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

9 of 10
इसके अलावा मोदी द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए रूसी सैनिकों की याद में बने वार मेमोरियल भी गए।
विज्ञापन

पुतिन ने मोदी को गिफ्ट की बेशकीमती तलवार, देखिए तस्वीरें

10 of 10
यहां उन्होंने एक अनाम सैनिक के मकबरे पर फूलों का हार अर्पित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें