दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन बड़े हादसे का शिकार हुई है। बिहार में छपरा जिले के पास राजधानी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर है। जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। यह हादसा बिहार के छपरा जिले के पास मंगलवार रात करीब 2:15 बजे हुआ। केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि मृतकों को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को 1 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। हादसे के बाद भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी भी घटनास्थल पर पहुंचे। गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस से हादसे के कारणों की रिपोर्ट मांगी है।