फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हीं जवानों ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों को मारा, तस्वीरें

Thu, 11 Jun 2015 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पहली बार सीमा पार ऑपरेशन में भारतीय सेना के विशेष बलों ने वायुसेना के सहयोग से म्यांमार में घुसकर करीब 100 उग्रवादियों को मार गिराया। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने म्यांमार ऑपरेशन की कोई तस्वीर जारी नहीं की है।
विज्ञापन

इन्हीं जवानों ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों को मारा, तस्वीरें

2 of 8
म्यांमार सरकार और सेना की मदद से ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर सेना ने 4 जून को मणिपुर के चंदेल में घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए 18 जवानों की शहादत का भी बदला ले लिया।
विज्ञापन

इन्हीं जवानों ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों को मारा, तस्वीरें

3 of 8
पिछले हफ्ते मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में हुए उग्रवादी हमलों में एनएससीएन-के और केवाईकेएल का हाथ माना जा रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन विश्वसनीय और सटीक खुफिया जानकारी पर अंजाम दिया गया।

इन्हीं जवानों ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों को मारा, तस्वीरें

4 of 8
एडिशनल डायरेक्टर जनरल सैन्य ऑपरेशन मेजर जनरल रणवीर सिंह ने बताया कि नगालैंड और मणिपुर से लगती म्यांमार की सीमा में दो स्थानों पर मंगलवार सुबह इस संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

इन्हीं जवानों ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों को मारा, तस्वीरें

5 of 8
उन्होंने बताया कि उग्रवादियों के हमले के बाद से ही सेना हाई अलर्ट पर थी। उन्होंने बताया कि सेना को पिछले कुछ दिनों में विश्वसनीय और सटीक खुफिया जानकारी मिली थी कि ये उग्रवादी भारतीय क्षेत्र में और हमले करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हीं जवानों ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों को मारा, तस्वीरें

6 of 8
ये उग्रवादी पिछले दिनों हमारे सैनिकों पर हमले में भी शामिल रहे थे। संभावित हमलों को रोकने के लिए हमने यह ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

इन्हीं जवानों ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों को मारा, तस्वीरें

7 of 8
मेजर जनरल ने बताया कि हमारे ऑपरेशन में उग्रवादियों को भारी नुकसान हुआ है और हमने अपने सैनिकों पर हमला करने वाले उग्रवादियों के दो कैंपों को भी नष्ट किया है।
विज्ञापन

इन्हीं जवानों ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों को मारा, तस्वीरें

8 of 8
मेजर जनरल सिंह ने बताया कि हमले को सेना ने अंजाम दिया और हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाई पर रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें