फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी के बारे में पहले सोच कुछ और थी अब कुछ और'

Sat, 12 Dec 2015 03:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान में गरम राजनीति के चेहरे तहरीके इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी से मिलने के बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि पहले वह पीएम मोदी से निराश थे, लेकिन अब मोदी को लेकर उनका नजरिया बदल गया है।
विज्ञापन

'मोदी के बारे में पहले सोच कुछ और थी अब कुछ और'

2 of 5
इस मुलाकात के दौरान पूर्व क्रिकेटर ने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में शुरू हुई बातचीत की प्रक्रिया का समर्थन किया। साथ ही इमरान ने मोदी को पाकिस्तान आने का न्यौता भी दिया।
विज्ञापन

'मोदी के बारे में पहले सोच कुछ और थी अब कुछ और'

3 of 5
पीएम मोदी और इमरान की इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव एस जयशंकर भी मौजूद थे।मोदी से हुई इमरान की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए कहा कि तहरीके इंसाफ पार्टी के नेता के अनुरोध पर प्रधानमंत्री से उनकी भेंट हुई।

'मोदी के बारे में पहले सोच कुछ और थी अब कुछ और'

4 of 5
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मोदी और इमरान दोनों ने बैंकाक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों की बैठक के बाद भारत-पाक रिश्तों में हुई सकारात्मक पहल का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि इससे बेहतर नतीजे निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी के बारे में पहले सोच कुछ और थी अब कुछ और'

5 of 5
गौरतलब है कि पाकिस्तान की राजनीति में इमरान को गरम सियासी विचाराधारा का समर्थक माना जाता है। पिछले कुछ सालों में कई मौकों पर वे भारत के खिलाफ कड़वे बोल भी बोलते रहे हैं। इस लिहाज से इमरान का मोदी को पाकिस्तान आने का न्यौता देना और मौजूदा बातचीत की प्रक्रिया का समर्थन करना मायने रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें