फिरोजाबाद के सिरसागंज में गुंजन चौराहा के समीप पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधु सारा की सड़क हादसे में मौत हो गई वहीं पुत्र अमनमणि घायल हो गए। दंपति कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
2 of 7
वहीं देर शाम सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत ने आलाधिकारियों के निर्देश पर अमनमणि को जिला अस्पताल से हिरासत में ले लिया। वह लखनऊ के गौतमपल्ली थाने का वांछित अपराधी है। गिरफ्तारी इसी सिलसिले में हुई बताई जा रही है।
विज्ञापन
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
3 of 7
लखनऊ के विभूति खंड गोमतीनगर निवासी सारा (27) पति अमनमणि त्रिपाठी के साथ शिफ्ट डिजायर कार से लखनऊ से नई दिल्ली जा रही थीं। कार अमनमणि चला रहे थे। उनके मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह सिरसागंज के गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे तभी सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई।
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
4 of 7
आसपास के लोगों ने कार में फंसे दंपति को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां सारा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारा गृह सचिव एसके रघुवंशी की भांजी थीं। उनकी अमन से शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। अमन ने महाराजगंज की नौशंगाबाद से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, पर पराजय हाथ आई।
विज्ञापन
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
5 of 7
इधर देर शाम जब पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधू की सड़क हादसे में मौत की खबर सपा नेताओं को लगी तो वह जिला अस्पताल में जुटना शुरू हो गए। शाम तक अमन और सारा के परिवारजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
6 of 7
पोस्टमार्टम करा कर सारा की मां सीमा देवी को शव सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने गृह सचिव के आदेश पर अमनमणि को गिरफ्तार कर लिया। अमनमणि को पहले सिरसागंज ले जाया गया। वहां से उसे देर रात लखनऊ ले जाने की तैयारी थी।
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
7 of 7
एसएसपी फीरोजाबाद पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि अमनमणि के खिलाफ लखनऊ के थाना गौतमपल्ली में प्रापर्टी डीलर को धमकी देना और चौथ मांगने का मामला दर्ज है। लखनऊ पुलिस उसके घर की कुर्की करने के साथ ही भगोड़ा घोषित कर चुकी है।