आरजेडी प्रमुख लालू यादव उस समय बाल-बाल बच गए जब चुनावी सभा के दौरान उनपर सीलिंग फैन गिर गया। घटना मोतिहारी जिले के लखौरा की है जहां चुनावी सभा करने गए लालू प्रसाद यादव पर मंच की सीलिंग पर लगा पंखा गिर गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
2 of 5
इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। दरअसल वह मंच पर बैठे थे, तो उनकी नजर मंच पर लगे तीन में से एक पंखे पर गई, उस पंखे से मंच पर लगा कपड़ा अटका हुआ था। लालू उस पंखे को बंद करने की हिदायत दे रहे थे। इसी बीच लालू के ठीक ऊपर लटक रहा सीलिंग फैन अचानक उन पर गिर गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
3 of 5
पंखे का एक ब्लेड लालू के दाहिने कंधे पर गिरा, जबकि दूसरा ब्लेड लालू के हाथ पर गिरा। पंखा गिरने के बाद लालू प्रसाद ने आयोजकों को जमकर फटकार लगाई।
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
4 of 5
उन्होंने कहा कि क्या यही व्यवस्था है। अगर कुछ हो जाता तो। उन्होंने कहा कि क्या यही व्यवस्था है। अगर कुछ हो जाता तो। लालू ने अपने अंदाज में अपने गर्दन से एक दुर्गा का लॉकेट निकाल कर दिखाया और कहा कि उन्हें दुर्गा मैया ने बचा लिया। विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर लें उनका बाल भी बांका नहीं होगा।