देश में किसी भी बड़े विवाद के बाद सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो शायद ही पहले कभी देखी गई हों। क्या है इन तस्वीरों का सच, आप खुद ही जान लीजिए।
विज्ञापन
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
2 of 23
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के जेल जाने के बाद यह तस्वीर अचानक सामने आई है। जिसमें उनके पीछे इस्लामिक मुल्क का झंडा दिखलाया गया है। लेकिन क्या यह असली तस्वीर है।
विज्ञापन
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
3 of 23
नहीं, असली तस्वीर ये है। जिसे फोटोशॉप करके कुछ इस तरह रूप दे दिया कि लोगों की भावनाएं और भड़कें।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
4 of 23
कुछ दिन पहले छोटा राजन के भारत प्रत्यर्पण के बाद सोशल मीडिया पर यह तस्वीर बहुत वायरल हुई थी। लेकिन क्या यह भी असली थी।
विज्ञापन
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
5 of 23
नहीं, असली फोटो ये है। जिसमें छोटा राजन की जगह कोई और शख्स ही खड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
6 of 23
हाल ही में सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी की यह तस्वीर बहुत वायरल हुई थी। जिसमें वह भगवान के दरबार में चप्पल पहनकर बैठी हुई हैं। इसको लेकर उनकी खूब आलोचना भी हुई।
विज्ञापन
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
7 of 23
लेकिन असली पिक्चर देखकर आप सच में हैरत में पड़ जाएंगे। असली फोटो में स्मृति की जगह दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू बैठी दिख रही हैं।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
8 of 23
प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेन्द्र मोदी का चाय पर चर्चा कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इसी दौरान यह तस्वीर भी सामने आई जिसमें उनके बगल में बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत बैठी दिख रही हैं।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
9 of 23
हालांकि असल तस्वीर में ऐसा कुछ नहीं है।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
10 of 23
लोकसभा चुनावों के दौरान यह तस्वीर भी बहुत वायरल हुई थी। जिसमें मोदी आरएसएस कार्यालय में झाडू मारते दिख रहे थे। हालांकि बाद में यह भी फर्जी निकली।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
11 of 23
जेएनयू विवाद के बीच ही हिंदू संगठनों की यह तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें उन्हें तिरंगा जलाते दिखाया जा रहा था। जबकि असली तस्वीर में वह पाकिस्तानी झंडे के साथ प्रदर्शन करते दिख रहे हैं उसे जलाते नहीं।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
12 of 23
कुछ दिन पहले खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान मोदी की यह तस्वीर भी बहुत वायरल हुई थी जिसमें वह एक मौलवी के साथ हाथ जोड़कर दुआ मांगते दिख रहे थे। हालांकि यह तस्वीर भी फर्जी निकली। असल तस्वीर भी आपके सामने है।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
13 of 23
उसी दौरे की यह तस्वीर भी आपके सामने है, जिसमें मोदी को एक शेख के पैर छूते दिखाया जा रहा है। जबकि असली तस्वीर में वह भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आड़वाणी के पैर छू रहे हैं।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
14 of 23
लोकसभा चुनावों के दौरान ही यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। जिसमें एक विदेशी मॉडल को भी पीठ पर मोदी का टेटू बनाए हुए दिखाया गया था। हालांकि यह तस्वीर भी फोटोशॉप का ही कमाल निकली। असल तस्वीर खुद ही देख लीजिए।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
15 of 23
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोशल मीडिया के निशाने पर रहते हैं। उसी का परिणाम है यह तस्वीर। जिसमें वह खाड़ी देशों की एयरहोस्टेस के साथ दिख रहे हैं जबकि असली तस्वीर में वह नजीब जंग के साथ हैं।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
16 of 23
मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बुलेट ट्रेन को लेकर उनकी दिलचस्पी काफी
चर्चा में रही थी। इसके बाद अचानक आई इस तस्वीर ने लोगों को चौंका कर रख
दिया। जिसमें गुजरात के एक स्टेशन पर बुलेट ट्रेन खड़ी दिख रही है।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
17 of 23
हालांकि यह करामात भी फोटोशॉप की ही थी। असल तस्वीर ये है।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
18 of 23
चेन्नई में बाढ़ आने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोरी। जिसमें वह प्लेन की खिड़की से बाढ़ग्रस्त चेन्नई को देख रहे हैं।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
19 of 23
यह तस्वीर भी फर्जी निकली। हालांकि इस बार गलती सरकार की ओर से ही हुई और पीआईबी ने मोदी के ट्वीटर हैंडल पर यही फोटो शेयर कर दी। गलती सामने आने पर पीआईबी ने माफी मांगते हुए वह तस्वीर हटा दी। असल तस्वीर ये थी।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
20 of 23
ऐसा नहीं है सोशल मीडिया पर केवल राजनीतिक हस्तियों को ही निशाना बनाया जाता हो, फिल्मी सितारे भी यहां खूब निशाने पर रहते हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान की इस तस्वीर को ही देखिए जिसमें उन्हें टीशर्ट पर एमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी का प्रचार करते दिखाया जा रहा है।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
21 of 23
फोटोशॉप के कलाकारों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी नहीं बख्शा। तस्वीर में वह एक विदेशी महिला के साथ दिख रहे हैं।
ये तस्वीरें सच नहीं झूठ बोलती हैं, देखें फोटोशॉप की कारगुजारी
22 of 23
गांधी जी की असल तस्वीर यह है, जिसमें वह जवाहर लाल नेहरू के साथ बैठे हुए हैं।